एंटरटेनमेंट

भारतीय टूरिस्ट की शर्मनाक हरकतों पर फूटा Munmun Dutta का गुस्सा, लताड़ते हुए बोलीं- घटिया लोगों ने देश को...

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 11, 2026, 01:28 PM IST

Munmun Dutta Angry On Indian Tourist: टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता का एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में मुनमुन ने भारतीय टूरिस्ट को लताड़ा है. इस दौरान एक्ट्रेस ने वीडियो क्लिप भी दिखाई है, जिसमें टूरिस्ट की शर्मनाक हरकत साफ नजर आ रही है. आइए आपको वो पोस्ट दिखाते हैं.

Image

Instagram- Photo Credit

Munmun Dutta Slams Indian Tourists: टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का रोल निभा रही मुनमुन दत्ता को फैंस काफी पसंद करते हैं. मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने आसपास हो रही गलत चीजों पर आवाज उठाने से पीछे नहीं रहतीं. हाल ही में मुनमुन दत्ता ने भारतीय टूरिस्ट को खरी खोटी सुनाई है, जो बाहर देशों में जाकर गंद फैला रहे हैं. इस दौरान एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें टूरिस्ट की हरकतें देख यकीनन आपको भी गुस्सा आ जाएगा. आइए आपको मुनमुन दत्ता का पोस्ट दिखाते हैं.

मुनमुन दत्ता ने भारतीय टूरिस्ट को सुनाई खरी खोटी

मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta ) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर कुछ वायरल वीडियो के क्लिप लगाए हैं, जिसे देखकर आपका भी खून खौल जाएगा. इन क्लिप में नजर आ रहे लोग भारतीय हैं और वे लोग कथित तौर पर नेचुरल जगहों, पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाते हुए नजर आ रहे हैं. क्लिप पैंगोंग झील की है, जिसके अंदर लोग कार चला रहे हैं, तो पुरूष अपनी शर्ट उतारकर बर्फ में आधे नंगे होकर नाच रहे हैं. इसके अलावा एक महिला बिकिनी में भी नजर आ रही है, जो लाल दुपट्टा लहरा रही है. इन लोगों की ऐसी हरकतों देख मुनमुन दत्ता का गुस्सा फट पड़ा है और इसी वजह से वह खुद को बोलने से नहीं रोक पाईं.

मुनमुन दत्ता ने लोगों को कहा- घटिया

अपनी पोस्ट में मुनमुन दत्ता ने लिखा, 'यह देखकर मुझे बहुत गुस्सा आता है. बहुत सारे घटिया लोग खुलेआम घूम रहे हैं. समझ नहीं आता क्यों कोई भारत में नहीं बल्कि विदेश में छुट्टियां मनाने में पैसा खर्च करना पसंद करता है, क्योंकि यही खूबसूरत देश इन घिनौने लोगों की वजह से बर्बाद हो रहा है. इसीलिए ऐसे बुरे बर्ताव के कारण विदेश में भी नस्लवाद का सामना करना पड़ता है.'

वातावरण और जानवरों से खूब प्यार करती हैं मुनमुन दत्ता

बता दें कि मुनमुन दत्ता एनवायरनमेंट फ्रेंडली है और वह हमेशा साफ सफाई की बात करती हैं. एक्ट्रेस जानवरों से भी काफी प्यार करती हैं. हाल ही मुनमुन दत्ता ने एक बिल्ली की जान बचाई थी, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने दिखाई. एक्ट्रेस ने उस बिल्ली के बच्चे को फैंस से मिलवाया था, जो काफी पसंद किया गया.

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article