बॉलीवुड

Palak-Ibrahim Vacation: मालदीव में इब्राहिम अली खान के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं पलक तिवारी! इन तस्वीरों से मिला सबूत

Palak-Ibrahim Vacation: पलक तिवारी (Palak Tiwari) इन दिनों मालदीव (Maldives) में छुट्टियां मना रही हैं। फैंस का कहना है कि पलक तिवारी के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड इब्राहिम अली खान भी क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। पलक और इब्राहिम ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की है, जिनका बैकग्राउंड सेम है।

Image

Palak-Ibrahim Vacation

Palak-Ibrahim Vacation: पलक तिवारी (Palak Tiwari) इन दिनों मालदीव (Maldives) में छुट्टियां मना रही हैं। पलक ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वह इंजॉय करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस को लग रहा है कि पलक तिवारी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड इब्राहिम अली खान के साथ मालदीव में छुट्टियां मानाने गई हैं।

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी और सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान की चर्चा अक्सर होती है। ऐसी अफवाहें है कि दोनों 2022 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हमेशा दोनों को साथ में स्पॉट भी किया जाता है। अब फैंस दावा कर रहे हैं कि रूमर्ड कपल साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। पलक तिवारी के फोटोज पोस्ट करने के बाद इब्राहिम ने भी मालदीव की छुट्टियों से तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसके बाद लोगों का कहना है कि रूमर्ड कपल एक ही जगह पर थे। दोनों की कुछ तस्वीरों का बैकग्राउंड भी एक जैसा है।

छिपाने की कोशिश भी नहीं कर रहे हैं

अब दोनों को एक जगह पर क्वालिटी टाइम बिताता देख फैंस को विश्वास हो गया है कि कपल एक दूसरे को डेटिंग कर रहे हैं। इब्राहिम की तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा, "इब्राहिम और पलक इसे छिपाने की कोशिश भी नहीं कर रहे हैं।" दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "इसका मतलब है कि यह पुष्टि हो गई है कि आप पलक को डेट कर रहे हैं।" कुछ दिनों पहले दोनों को अबू जानी और संदीप खोसला की दिवाली पार्टी में भी देखा गया था। जहां दोनों हग करते हुए नजर आए थे।

इस फिल्म में नजर आएंगी पलक तिवारी

पलक तिवारी ने 2023 में सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पलक तिवारी जल्द ही संजय दत्त के साथ 'द वर्जिन ट्री' फिल्म में नजर आने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article