बॉलीवुड

Pahalgam Terror Attack: दिल दहला देने वाली घटना पर छलके विक्की कौशल समेत बॉलीवुड की इन हस्तियों के आंसू

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम पर हुए आतांकवादी हमलें की इन बॉलीवुड स्टार्स ने निंदा की है। संजय दत्त, सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर विक्की कौशल तक इन सितारों ने मृत परिवार के प्रति दुख जताया है। पोस्ट शेयर कर किसी ने प्रधानमंत्री और तो किसी ने भगवान से न्याय की गुहार लगाई।

Image

Bollywood Stars React on Pahalgam Terror Attack

Pahalgam Terror Attack: बीती रात मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दुखद आतंकवादी घटना हुई। जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से आए पर्यटकों को निशाना बनाया और मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया हैं। हर कोई इस आतंकवादी घटना से सहमा हुआ है। लोग मृत लोगों के परिजनों से दुख प्रकट कर रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री की इन हस्तियों ने अटैक की निंदा करते हुए पोस्ट किया है। अक्षय कुमार, विक्की कौशल से लेकर रवीना टंडन तक इन स्टार्स ने दुख जताया है।

विक्की कौशल( Vicky Kaushal)

अभिनेता विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि- पहलगाम में आतंकवाद के इस अमानवीय कृत्य में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवार के सदस्यों के दर्द की कल्पना नहीं की जा सकती। मेरी गहरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएँ। उम्मीद है कि बर्बरता के ऐसे दिल दहला देने वाले हमले के पीछे के दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलेगी।

करण जौहर

फिल्म निर्माता करण जौहर ने लिखा है यह दिल को जला देने वाली घटना है... इस हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के परिवारों और प्रियजनों के लिए प्रार्थना करता हूँ।

सिद्धार्थ मल्होत्रा( Siddharth Malhotra)

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर आतंकवादी हमला एक कायरता से भरी घटना है। मुझे हमारे सशस्त्र बलों पर पूरा भरोसा है, और मुझे यकीन है कि वे आवश्यक कार्रवाई करेंगे और लोगों को न्याय दिलाएंगे। मेरी प्रार्थनाएँ और संवेदनाएँ निर्दोष पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं। जय हिंद।

रवीना टंडन( Raveena Tandon)

अभिनेत्री रवीना टंडन ने ट्वीट करते हुए लिखा ओम शांति। संवेदनाएँ। पीड़ा व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। पीड़ितों के लिए प्रार्थनाएँ और शक्ति। समय आ गया है कि हम सब छोटी-मोटी घरेलू लड़ाइयाँ छोड़कर एकजुट हों और असली दुश्मन को पहचानें।

संजय दत्त( Sanjay Dutt)

उन्होंने हमारे लोगों को बेरहमी से मारा। इसे माफ नहीं किया जा सकता, इन आतंकवादियों को पता होना चाहिए कि हम चुप नहीं बैठेंगे। हमें जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए, मैं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध करता हूँ उन्हें जल्द से जल्द सजा मिले।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article