बॉलीवुड

Operation Sindoor: भारतीय सेना की जय जयकार कर रहे हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर ऐसे किया रिएक्ट

Operation Sindoor Bollywood Stars Reaction: भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड स्टार्स का रिएक्शन आया है। फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स ने इस ऑपरेशन पर तुरंत रिएक्ट किया है। आइए बताते हैं रितेश देशमुख( Riteish Deshmukh) से लेकर हिना खान( Hina Khan) तक ने इस ऑपरेशन पर अपना रिएक्शन दिया है ।

Image

Operation Sindoor Bollywood Stars Reaction

Operation Sindoor Bollywood Stars Reaction: भारतीय सेना ने बीती रात मंगलवार को पीओके में एयर स्ट्राइक कर दी। सेना ने आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया है। जिसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है। इस ऑपरेशन में करीब 9 ठिकानों पर हमला किया गया है। जैसे ही यह खबर सामने आई मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़े स्टार्स ने भी रिएक्ट करना शुरू कर दिया। रितेश देशमुख से लेकर हिना खान तक ने इस ऑपरेशन पर अपना रिएक्शन दिया है।

टीवी अभिनेत्री हिना खान ( Hina Khan) ने इंडियन आर्मी की ऑपरेशन सिंदूर की पोस्ट शेयर करते हुए तिरंगा झण्डा लहराया है। हिना खान ने रात में ही यह पोस्ट कर दी थी। अभिनेता रितेश देशमुख( Riteish Deshmukh) ने लिखा "जय हिन्द की सेना, भारत माता की जय!!! रितेश देशमुख ने इंडियन आर्मी का पोस्ट शेयर किया है। फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने भी भारतीय सेना के लिए पोस्ट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि पूरा देश एक साथ इंडियन आर्मी को दुआएं दे रहा है। हम सभी आपके साथ हैं'जय हिन्द'।

बताते चले कि भारतीय सेना के आधिकारिक हैंडल ने पहले पोस्ट किया था, "न्याय हुआ। जय हिंद,"। सूत्रों के अनुसार, भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर के परिणामस्वरूप कम से कम 17 आतंकवादी मारे गए और 60 अन्य घायल हो गए। हमलों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान में प्रमुख आतंकी ढांचों को निशाना बनाया। ऑपरेशन का विवरण देते हुए सेना ने इस बात पर जोर दिया कि तनाव को बढ़ने से रोकने के लिए ये हमले बहुत सावधानी से किए गए थे और इनमें किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article