बॉलीवुड

Chhote Chhote Peg Song में Nushrratt Bharuchha की ड्रेस देखकर चौंक गई थीं मम्मी, बोली 'क्या ये ब्रा...'

Nushrratt mom on her dress in Chhote Chhote Peg Song: बॉलीवुड अदाकारा नुशरत भरूचा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि छोटे छोटे बॉय सॉन्ग में उन्होंने ऐसी ड्रेस पहनी थी, जिसे देखकर उनकी मां चौंक गई थीं। उनकी मां ने उनसे पूछ लिया था कि क्या उन्होंने ब्रा पहनी है।

Image

Chhote Chhote Peg Song में Nushrratt Bharuchha की ड्रेस देखकर चौंक गई थीं मम्मी, बोली 'क्या ये ब्रा...'

Nushrratt mom on her dress in Chhote Chhote Peg Song: बॉलीवुड अदाकारा नुसरत भरूचा के करियर की सबसे हिट फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी का गाना छोटे-छोटे पैग लोगों की जुबान पर आज भी चढ़ा हुआ है। इस गाने में नुसरत भरूचा कार्तिक आर्यन और सनी सिंह के साथ ठुमके लगाती दिखी थीं। नुसरत भरूचा छोटे-छोटे पैग गाने में लाल रंग के कपड़े पहने दिखाई दी थीं। नुसरत भरूचा का ये गाना जब उनकी मां ने देखा था तो वो चौंक गई तीं। अदाकारा की मां ने उनसे कहा था कि क्या वो इस गाने में सिर्फ ब्रा पहनी हुई हैं।

अदाकारा नुसरत भरूचा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें अपनी मां को बताना पड़ा था कि उन्होंने गाने में ब्रा नहीं पहनी है। नुसरत भरूचा के अनुसार, 'जब मेरी मां ने मेरा ये गाना देखा तो वो चौंक गईं। उन्होंने मुझे देखा और पूछा कि क्या ये ब्रा है? मुझे उन्हें समझाना पड़ा कि ये ब्रा नहीं है बल्कि ब्रालेट है। मेरी मां को इसके बारे में नहीं पता था। मुझे बताना पड़ा कि लोग इसे पहनते हैं, ये फैशन में है।'

अदाकारा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'छोटे छोटे पैग गाना देखकर मेरे मां-बाप चौंक गए थे। उन्हें लगा था कि ये क्या है? लेकिन मेरे लिए ये एक गाना था, जिसमें मैंने एक ड्रेस पहनी थी। मेरा ये गाना हिट रहा, लोगों में मुझे पहचान मिली। मुझे लगता है कि वो लोग बाद में समझ गए होंगे कि मैंने क्या पहना था और क्यों पहना था। मैंने कुछ गलत नहीं किया था, तो मुझे ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।' लव रंजन की फिल्मों में नुसरत भरूचा को हमेशा पसंद किया गया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्हें अपने डायरेक्टर पर पूरा भरोसा है कि वो उनसे कुछ गलत नहीं कराएंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article