बॉलीवुड

सोनाक्षी-श्रद्धा की तरह फिल्में ना मिलने पर Nushrratt Bharrucha का छलका दर्द, बोलीं 'वो वहां जा सकती हैं, जहां का...'

Nushrratt Bharuccha on Bollywood Roles: साल 2010 में सोनाक्षी सिन्हा और श्रद्धा कपूर की तरह डेब्यू करने के बाद भी नुसरत भरुचा को कभी भी उन दोनों की फिल्मों की तरह ऑफर्स नहीं मिले। ऐसे में अब मीडिया से बात करते हुए नुसरत भरुचा ने कहा कि उन लोगों की और उनके पेरेंट्स की इंडस्ट्री में जान-पहचान है।

Image

Nushrratt Bharuccha-Sonakshi Sinha-Shraddha Kapoor

Nushrratt Bharuccha on Bollywood Roles: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस नुसरत भरुचा ने अब तक अपने करियर में एक से बढ़कर एक भूमिका निभाई है। नुसरत भरुचा भी उन नई-उम्र की अदाकाराओं में से एक हैं, जो ऑडियंस को इम्प्रेस करने में सफल रही हैं। 'प्यार का पंचनामा' से लेकर 'सोनू के टीटू की स्वीटी' सहित हर तरह के रोल्स नुसरत ने अदा किये हैं। हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान नुसरत भरुचा ने बाकी एक्ट्रेसेस की तरह रोल्स ना मिलने पर चिंता जाहिर की है।

नुसरत भरुचा ने बताया कि इंडस्ट्री में कई प्रोड्यूसर्स और राइटर्स उनके दोस्त हैं लेकिन फिर भी उन्हें बहुत ज्यादा फिल्मों के ऑफर्स नहीं मिलते हैं। नुसरत ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं खुद हैरान हैं। यह दूसरों से सुनने में थोड़ा अजीब लगता है। ऐसा क्यों हो रहा है यह मुझे भी पता नहीं है।' नुसरत भरुचा ने भी साल 2010 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसी साल सोनाक्षी सिन्हा ने 'दबंग' और श्रद्धा कपूर ने 'तीन पत्ती' से इंडस्ट्री में कदम रखा था।

सोनाक्षी सिन्हा और श्रद्धा कपूर को डेब्यू करने के बाद से ही अब तक कई मूवीज के ऑफर मिल रहे हैं। सोनाक्षी-श्रद्धा की तरह फिल्में ऑफर ना होने पर नुसरत भरुचा ने कहा कि उनके पास एडवांटेज हैं। वो इंडस्ट्री और उनके लोगों को पहले से जानती हैं। अगर वो भले ही ना जानती हों लेकिन उनके पेरेंट्स का इंडस्ट्री में दबदबा है।

नुसरत भरुचा ने आगे कहा, 'होता यह है कि वो उन जगहों पर पहुंच जाते हैं, जहां मैं पहुंच नहीं पाती है। वो उन दरवाजों पर भी खटखटा सकते हैं जहां का मुझे एड्रेस भी नहीं पता है शायद। ये बहुत प्रैक्टिकल प्रॉब्लम है लेकिन ये रियल है।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article