Anees Bazmee on Diljit Dosanjh Out From No Entry 2: पंजाबी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) को इन दिनों बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स ऑफर हो रहे हैं। दिलजीत दोसांझ को लेकर खबरें थी कि उन्हें 'नो एंट्री 2' मूवी में कास्ट किया गया है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अलावा अर्जुन कपूर और वरुण धवन भी नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले आईं रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि 'नो एंट्री 2' (No Entry 2) दिलजीत दोसांझ ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। 'नो एंट्री 2' से दिलजीत दोसांझ के बाहर होने की खबरों पर अब डायरेक्टर अनीस बज्मी (Anees Bazmee) ने बड़ा खुलासा किया है।
न्यूज18 से बात करते हुए अनीस बज्मी ने बताया कि वो दिलजीत दोसांझ के 'नो एंट्री 2' से बाहर होने से परेशान नहीं हैं। अनीस बज्मी ने बताया कि वो खुश हैं क्योंकि फिल्म बन रही है और इससे बड़ी बात कोई और नहीं है। अनीस बज्मी ने कहा, 'किसी भी फिल्म की कास्टिंग में बदलाव होना उनके करियर के लिए नई बात नहीं है। ऐसा बिलकुल नहीं है कि मैंने हमेशा फर्स्ट चॉइस के साथ ही काम किया है। मैंने कई बार सेकंड और थर्ड चॉइस के साथ भी काम किया है। ऑडियंस ने हमेशा आखिरी फैसले को ही प्यार दिया है।'
कुछ दिनों पहले बोनी कपूर ने 'नो एंट्री 2' से दिलजीत दोसांझ के बाहर होने की खबरों पर लगाम लगाई थी। वहीं दूसरी ओर अनीस बज्मी ने कहा, 'ऐसी चीजों से मुझे इतना फर्क नहीं पड़ता है। मैं कभी सफाई भी नहीं देता हूं। जो होना है वो होगा और जो भी होगा अच्छा ही होगा। मेरी दिलजीत से केवल 10 मिनट बात हुई थी। वो फिल्म के मुताबिक अपनी डेट्स तय कर रहे हैं और बोनी जी भी वहां मौजूद थे। मैं उनकी सिचुएशन जानता हूं। वो एक अच्छे और ईमानदार एक्टर हैं।'
