बॉलीवुड

'छावा' के बाद भगवान परशुराम के जीवन को पर्दे पर उतारेंगे विक्की कौशल, निरेन भट्ट ने बताई फिल्म की कहानी

Niren Bhatt gave Update on Mahavtar: हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निरेन ने बताया कि अब हमारा सारा ध्यान महावतार पर है। फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है जिसके लिए टीम काम कर रही है।

Image

Niren Bhatt gave Update on Mahavtar

Niren Bhatt gave Update on Mahavtar: छावा फिल्म की रिलीज के बाद विक्की कौशल( Vicky Kaushal) के खाते में एक और बड़ी फिल्म है जिसका नाम है महावतार । फिल्म की कहानी लिखने वाले निरेन भट्ट( Niren Bhatt) ने बताया कि अपकमिंग फिल्म के लिए उनकी क्या तैयारी है। निरेन ने बताया किस तरह से वह विक्की कौशल की महाअवतार पर काम कर रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट जानकार फैंस खुश हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा

कब रिलीज होगी महावतार

निरेन भट्ट जिन्होंने अक्षय कुमार( Akshay Kumar) और वीर पहारिया( Veer Pahariya) की स्काई फोर्स लिखी है, अब वह अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। उनके खाते में विक्की कौशल की महावतार है जो भगवान परशुराम के जीवन पर बनने वाली पौराणिक फिल्म है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निरेन ने बताया कि अब हमारा सारा ध्यान महावतार पर है। फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है जिसके लिए टीम काम कर रही है। उन्होंने कहा, 'इसमें भगवान परशुराम की कहानी बताई गई है, जो भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। निरेन का मानना है कि स्काई फोर्स और महावतार की दुनिया बिल्कुल अलग है, हर फिल्म के लिए रिसर्च की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्काई फोर्स के लिए एयर फोर्स पर बहुत अधिक शोध किया था, इसलिए वे पौराणिक फिल्मों में कोई कमी नहीं कर सकते ।

बताते चले कि कुछ महीने पहले मैडॉक फिल्मस ने महावतार का पोस्टर शेयर कर फैंस को फिल्म की जानकारी दी थी । फिल्म का निर्देशन दिनेश विजन कर रहे हैं और यह इस साल के अंत तक रिलीज की जा सकती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article