बॉलीवुड

Nimrit Kaur Ahluwalia के हाथ लगी टाइगर श्रॉफ की नेक्स्ट मूवी, बड़े परदे पर दिखेगी फ्रेश जोड़ी

Nimrit Kaur Ahluwalia Next With Tiger Shroff: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक टीवी एक्ट्रेस निम्रत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) को टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की अपकमिंग मूवी में कास्ट किया जाएगा। इस मूवी को मेकर्स जल्द ही शुरू कर सकते हैं।

Image

Nimrit Kaur Ahluwalia Next With Tiger Shroff

Nimrit Kaur Ahluwalia Next With Tiger Shroff: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस निम्रत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) को अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस फिल्म 'शौंकी सरदार' में देखा गया था। इस फिल्म में निम्रत कौर की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद भी किया। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक निम्रत कौर अहलूवालिया के हाथ बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ की मूवी लग गई है। आने वाले दिनों में निम्रत कौर को टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निम्रत कौर भी आने वाले समय में टाइगर श्रॉफ के साथ इस प्रोजेक्ट में काम करने के लिए बेताब हैं। मेकर्स को लग रहा है कि इस मूवी के लिए टाइगर श्रॉफ के साथ एक नई एक्ट्रेस को कास्ट किया जाएगा। इस फ्रेश जोड़ी को ऑनस्क्रीन फैन्स खूब पसंद करने वाले हैं। इस फिल्म को जल्द से जल्द शुरू करने की तैयारियां शुरू कर दी है। उम्मीद है कि टीम जल्द ही इस फिल्म की घोषणा करेगी।

बताते चलें टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'बागी 4' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। बीते साल नवंबर में मेकर्स ने टाइगर श्रॉफ स्टारर की घोषणा की थी। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ सोनम बजवा नजर आएंगी। फिल्म में हर्नाज संधू को भी कास्ट किया गया है। मेकर्स में फिल्म में विलेन के तौर पर संजय दत्त को मेकर्स ने कास्ट किया है। इस मूवी को 5 सितंबर के दिन रिलीज किया जाएगा। टाइगर श्रॉफ की आखिरी बार फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आए थे

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article