Kush Sinha On Movie Nikita Roy: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) और एक्ट्रेस सोनीक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के भाई कुश सिन्हा (Kush Sinha) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसी बीच कुश सिन्हा ने फिल्म 'निकिता रॉय' (Nikita Roy) से बॉलीवुड में कदम रखने का फैसला किया है। फिल्म निकिता रॉय को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच कुश सिन्हा को Zoom को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने फिल्म निकिता रॉय को लेकर बात की। कुश सिन्हा का ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस वजह से किया परेश रावल को कास्ट
अपनी फिल्म की जर्नी के बारे में Zoom से बात करते हुए कुश ने कहा, 'कभी-कभी थकान हुई, लेकिन बहुत मजा भी आया क्योंकि मुझे शानदार एक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिला। हमने वो कहानी बनाई जो हम चाहते थे। एक नई और दिलचस्प कहानी बनाना खास था। पहली बार डायरेक्टर बनना मुश्किल था, लेकिन मैं खुशकिस्मत हूं कि हमें अपनी मर्जी से फिल्म बनाने का मौका मिला।' परेश रावल को कास्ट करने के बारे में उन्होंने कहा, 'हमने उन्हें कहानी और किरदार के बारे में बताया। उन्हें पसंद आया क्योंकि ये एक शानदार किरदार है जिसमें कई रंग हैं। ये कुछ हटके था इसलिए उन्हें रोल अच्छा लगा। परेश जी कमाल के एक्टर हैं। उन्होंने कहा, 'ठीक है, मैं ये रोल करूंगा।' हम खुश थे कि उन्हें कहानी में दम दिखा।'
सोनीक्षी सिन्हा ने दिया ये रिएक्शन
सोनाक्षी के साथ अपने प्रोफेशनल रिश्ते पर उन्होंने साफ किया, 'बिल्कुल प्रोफेशनल, ये नहीं कि मैं उनका रिश्तेदार हूं या वो मेरी। कई प्रोजेक्ट्स में उन्होंने मना भी किया क्योंकि उन्हें कॉन्सेप्ट पसंद नहीं आया।' सोनाक्षी के स्क्रिप्ट पर पहली बार रिएक्शन के बारे में उन्होंने बताया, 'उन्होंने कहा कि वो स्क्रिप्ट पढ़ना चाहती हैं। ये उनका तरीका है। इंडस्ट्री में जो भी उनके साथ काम करता है, वो जानता है कि आप कितनी भी अच्छी कहानी सुनाओ, वो स्क्रिप्ट पढ़ने को कहेंगी। मैंने उन्हें स्क्रिप्ट दी। कुछ बदलाव करने पड़े, लेकिन उन्हें निकिता रॉय का किरदार पसंद आया, इसलिए उन्होंने हां की।'
