Nick Jonas Video: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अपनी धांसू एक्टिंग और स्टाइलिश लुक के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक से बढ़कर फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। विक्की कौशल की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। विक्की कौशल को तो प्रियंका चोपड़ा के पति और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) भी खूब पसंद करते हैं। निक जोनस ने हाल ही में बताया है कि उन्हें विक्की कौशल का ये गाना काफी पसंद आता है। (ये भी पढ़ें-विक्की कौशल की पापा बनने के बाद से उड़ी नींद, Katrina Kaif ने खोले कई राज)
निक जोनस को पसंद है ये गाना
हॉलीवुड सिंगर निक जोनस इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पावर बैलेड के प्रमोशन में व्यस्त हैं, लेकिन उनका बॉलीवुड म्यूजिक के प्रति प्यार लगातार देखने को मिल रहा है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान निक से पूछा गया कि शादी में कौन सा गाना उन्हें तुरंत डांस फ्लोर पर ले आता है। इस पर उन्होंने कई इंटरनेशनल पार्टी गानों का नाम लिया, लेकिन साथ ही विक्की कौशल के गाने तौबा तौबा की भी जमकर तारीफ की। निक जोनस ने कहा, 'मुझे सेलिब्रेशन और वी आर फैमिली जैसे गाने पसंद हैं। इसके अलावा विक्की कौशल की फिल्म का तौबा तौबा भी मुझे बहुत पसंद है। यह शानदार गाना है।'
विक्की का गाना तौबा तौबा कब हुआ था रिलीज
निक जोनस कई बार बॉलीवुड गानों और भारतीय संगीत के प्रति अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं। वह सोशल मीडिया पर भी हिंदी गानों को एंजॉय करते हुए नजर आते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने भाइयों के साथ रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इससे पहले निक यह भी बता चुके हैं कि ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की फिल्म वॉर 2 का गाना आवन जावन भी उनकी प्लेलिस्ट में शामिल है। निक जोनस ने बताया कि उन्हें बॉलीवुड गाने इसलिए पसंद हैं क्योंकि भारतीय फिल्मों में संगीत कहानी से गहराई से जुड़ा होता है। जानकारी के लिए बता दें कि विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी पर फिल्माया गया तौबा तौबा साल 2024 के सबसे वायरल गानों में से एक बन गया था।
