Raha's First Picture OUT: जब से बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अदाकारा आलिया भट्ट की बेटी राहा का जन्म हुआ है, तब से ही लोग उसकी एक झलक को तरस रहे हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी बेटी को मीडिया के सामने नहीं ला रहे हैं, जिस कारण उनके फैंस थोड़े से निराश भी हैं लेकिन नीतू कपूर (Neetu Kapoor) फैंस की इस उदासी को दूर करने में कोई कमी नहीं रहने देती हैं। अदाकारा नीतू कपूर ने लोहड़ी के मौके पर अपनी पोती राहा की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उसका सिर नजर आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा है, 'हैप्पी फर्स्ट लोहड़ी राहा...'
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने की मीडिया से राहा की तस्वीरें न लेने की रिक्वेस्ट
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर बीते दिनों अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ मीडिया के सामने आए थे, जिस दौरान उन्होंने फोटोग्राफर्स से रिक्वेस्ट की थी कि वो किसी भी कीमत पर राहा की तस्वीर न लें। रणबीर-आलिया चाहते हैं कि जब तक राहा (Raha Kapoor) थोड़ी बड़ी न हो जाए, उसकी तस्वीरें मीडिया के सामने न आएं। रणबीर-आलिया ऐसा अपनी बेटी की प्राइवेसी के लिए करना चाहते हैं। कई लोगों को जानकर हैरानी होगी कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के कई करीबी लोग अभी तक राहा से नहीं मिले हैं क्योंकि बॉलीवुड का ये स्टार कपल अपनी बेटी को सबसे अलग रखने में भरोसा करता है।

Neetu Kapoor ने शेयर की Ranbir Kapoor-Alia Bhatt की बेटी राहा की FIRST PIC
ब्रह्मास्त्र के दौरान रणबीर-आलिया ने शुरू की थी डेटिंग
कलाकार रणबीर कपूर और अदाकारा आलिया भट्ट ने फिल्म ब्रह्मस्त्र के दौरान डेटिंग शुरू की थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान इन दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर दोनों रिलेशनशिप में आ गए। लम्बे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आलिया भट्ट ने एक प्राइवेट सेरेमनी में रणबीर कपूर के साथ शादी रचा ली। शादी रचाने के कुछ ही महीनों के बाद इन दोनों की जिंदगी में राहा की एंट्री हो गई।
