बॉलीवुड

66 की उम्र में नीना गुप्ता ने रिविलिंग आउटफिट पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का, लोग बोले- आपको शोभा नहीं देता ये सब'

Neena Gupta Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने बीते दिन अपना जन्मदिन मनाया था। इस दौरान का वीडियो अब सामने आ गया है, जो कि सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। क्लिप में नीना गुप्ता रिविलिंग आउटफिट में नजर आ रही हैं। उनका ये अंदाज कई लोगों को पसंद नहीं आया है। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे है। आइए नजर डालते है वीडियो पर...

Image

neena gupta biscuit bra

Neena Gupta Trolled: बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हाल ही में नीना गुप्ता ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो इन डिनो' (Metro In Dino) की स्टार कास्ट और क्रू के साथ अपना बर्थडे मनाया है। इस दौरान का वीडियो अब सामने आ गया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धूम मचा रहा है। क्लिप में नीना गुप्ता बेहद बोल्ड आउटफिट में केक कट करती दिखाई दे रही हैं। उनका ये लुक हर तरफ वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है नीना गुप्ता के लेटेस्ट वीडियो पर...

ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ी नीना गुप्ता

सोशल मीडिया पर नीना गुप्ता का ये वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। क्लिप में नीना गुप्ता व्हाइट रण काफ्तान में नजर आ रही है। साथ में उन्होंने इस ड्रेस के साथ गोल्डन कलर की 'बिस्किट ब्रा' पहनी है। नीना गुप्ता का ये लुक हद से ज्यादा बोल्ड लग रहा है। जहां कई लोग नीना के लुक की तारीफ कर रहे है तो वहीं कई लोगों को उनका ये बोल्ड अंदाज पसंद नहीं आया है। एक यूजर ने लिखा, 'आपको 66 साल की उम्र में ये सब शोभा नहीं देता है।' दूसरे ने लिखा, 'नीना आपके ये उम्मीद नहीं थी।'

यहां देखें वीडियो:

इस वेब सीरीज में आएंगी नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता बीते कई सालों से ओटीटी पर छाई हुई है। उनकी वेब सीरीज पंचायत को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया है। अब पंचायत का चौथा पार्ट जल्द ही अमेजन प्राइम पर दस्तक देने वाला है। लोग इस वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बताते चलें कि नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है। नीना अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। नीना गुप्ता का हर एक पोस्ट इंटरनेट जगत में आते ही वायरल हो जाता है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article