बॉलीवुड

Samir Soni के बोल्ड सीन्स पर एकता कपूर से लड़ पड़ी थीं Neelam Kothari, सालों बाद तोड़ी चुप्पी

Neelam Kothari on Husband Samir Soni's Intimate Scenes: हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान अपने जमाने की लोकप्रिय एक्ट्रेस रहीं नीलम कोठारी (Neelam Kothari) ने पति समीर सोनी को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि जब वो उनकी इजाजत के बिना इंटिमेट सीन्स करते हैं तो वो उन्हें पसंद करते हैं।

Image

Neelam Kothari on Samir Soni Intimate Scenes

Neelam Kothari on Husband Samir Soni's Intimate Scenes: 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस नीलम कोठारी (Neelam Kothari) अक्सर अपने बयानों के चलते छाई रहती हैं। हाल ही में नीलम कोठारी ने अपने पति समीर सोनी (Samir Soni) को लेकर बड़ा खुलासा किया। दिग्गज एक्ट्रेस ने बताया कि जब उनके पति समीर के किसी और एक्ट्रेस के साथ इंटिमेट सीन्स होते हैं तो उन्हें यह अच्छा नहीं लगता। उन्होंने टीवी की मशहूर निर्माता-निर्देशक और उनकी करीबी दोस्त एकता कपूर से लड़ाई का भी एक किस्सा साझा किया।

नीलम कोठारी ने बताया कि एकता कपूर ने एक शो में समीर सोनी के कुछ इंटिमेट सीन्स रखे थे। इन सीन्स की वजह से एकता कपूर के साथ उनकी लड़ाई हो गई थी। नीलम कोठारी ने पहले फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के एक सीजन में खुलासा किया था कि वो और उनके पति समीर ऐसे सीन्स करने से पहले एक-दूसरे इजाजत लेते हैं। जूम से बात करते हुए नीलम ने कहा कि वो अपने पति को लेकर बहुत पोजेसिव हैं। अगर उन्हें पता है कि उनके पति के कुछ इंटिमेट सीन्स है तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं लेकिन अगर उन्हें इस बारे में मालूम में नहीं तो उन्हें अच्छा नहीं लगता है।

एकता कपूर ने समीर सोनी के कुछ इंटिमेट सीन्स अपनी सीरीज में रखे थे और इस बात की जानकारी नीलम कोठारी को नहीं। यही वजह थी कि नीलम से एकता से लगभग 3-4 महीने बात नहीं की थी। समीर सोनी के सीन्स को देखने के बाद नीलम को लगा तगा कि आप मेरे पति से ऐसे सीन्स करने के लिए कैसे कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर नीलम कोठारी ने बताया कि एकता को लगा कि इस तरह के सीन्स करने से पहले आपके पति ने स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी थी। इस करण यह विवाद खड़ा हुआ था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article