बॉलीवुड

Salman Khan की मूवी में मारधाड़ करेंगी Nayanthara, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

Nayanthara Movie Update: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म एसवीसी59 को लेकर अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि मूवी में नयनतारा धमाका करने वाली हैं।

Image

एक्शन अवतार में दिखेंगी नयनतारा (pic credit-instagram)

Nayanthara Movie Update: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में मातृभूमि का नाम शामिल है। वहीं हाल ही में सलमान खान ने फिल्म एसवीसी59 के लिए डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली से हाथ मिलाया है। इस बीच फिल्म एसवीसी59 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि मूवी में नयनतारा (Nayanthara) एक्शन अवतार में नजर आएंगी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-Salman Khan और Nayanthara की नेस्ट को मिला टाइटल, मेकर्स ने रखा ये नाम)

nayanthara movie.

एक्शन अवतार में दिखेंगी नयनतारा (pic credit-instagram)

एक्शन मूड में नजर आएंगी नयनतारा

साउथ की सुपरस्टार नयनतारा अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म एसवीसी59 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक नयनतारा इस फिल्म में एक दमदार और पावरफुल किरदार निभाने वाली हैं। बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार नयनतारा फिल्म में जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी। खास बात यह है कि वह अपने स्टंट खुद करने वाली हैं, जिनकी तैयारी एक्सपर्ट्स की निगरानी में चल रही है। फिल्म में उनका किरदार काफी मजबूत बताया जा रहा है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग मनाली में चल रही है, जहां एक अहम शेड्यूल शूट किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में सलमान खान और नयनतारा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी काफी शानदार देखने को मिलेगी। कहा जा रहा है कि दोनों की जोड़ी दर्शकों को सरप्राइज कर सकती है।

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म में सलमान खान और नयनतारा के अलावा राजपाल यादव भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। आने वाले समय में फिल्म की बाकी स्टारकास्ट को लेकर भी बड़े ऐलान हो सकते हैं। इससे पहले मेकर्स ने नयनतारा का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, 'क्वीन आ चुकी हैं। शानदार टैलेंट और बेहतरीन एक्टिंग की मिसाल नयनतारा अब सलमान खान और वामशी पेडिपल्ली की इस खास फिल्म का हिस्सा हैं।' रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स इस फिल्म को ईद 2027 पर रिलीज करने की तैयारी में हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article