बॉलीवुड

Nawazuddin Siddiqui और Aaliya Siddiqui के सुधर गए रिश्ते, साथ मिलकर मनाई शादी की 14वीं सलगिरह

Nawazuddin Siddiqui-Aaliya Siddiqui Anniversary: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दकी और पत्नी आलिया सिद्दकी ने कल शादी की 14वीं सालगिरह मनाई। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसे देख सभी हैरान रह गए।

Image

Nawazuddin Siddiqui-Aaliya Siddiqui Anniversary

Nawazuddin Siddiqui-Aaliya Siddiqui Anniversary: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दकी अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा खबरों में रहते हैं। एक्टर और पत्नी आलिया सिद्दकी का रिश्ता अक्सर सुर्खियों में रहा है, दोनों की लड़ाई भी लोगों के आगे सरेआम हुई। लेकिन हाल ही में दोनों की साथ में आई तस्वीर ने सभी को चौंका दिया है। दोनों अपने बच्चों संग नजर आए ताकि वह शादी की 14वीं सालगिरह मना सके। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

कल एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दकी (Nawazuddin Siddiqui) और आलिया सिद्दकी (Aaliya Siddiqui) ने अपनी शादी की 14वीं सालगिरह मनाई, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई। एक्टर की पत्नी ने कैप्शन में लिखा की अपने इकलौते साथी के साथ 14 साल के वैवाहिक आनंद का जश्न मना रहा हूं। सालगिरह की बधाई। साथ ही तस्वीर में कपल अपने दोनों बच्चों संग नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देख लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठे।

लोगों का मानना है की दोनों के रिश्ते सुधर गए हैं और बच्चों के खातिर वह एक बार फिर साथ आएं हैं। जानकारी के लिए बात दें की कुछ सालों पहले दोनों के बीच काफी ज्यादा लड़ाई हुई, जिसके लिए आलिया ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सिर्फ यही नहीं दोनों अलग भी हुए और एक्ट्रेस की बीवी ने सभी के सामने अपने नए बॉयफ्रेंड संग तस्वीर शेयर की।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article