बॉलीवुड

Amitabh Bachchan की नातिन Navya Nanda को नहीं बोलनी आती हिन्दी? जानिए सच

Navya Nanda says she knows Hindi: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह अमिताभ बच्चन की हिन्दी के तो सभी दीवाने हैं लेकिन कई लोगों को ऐसा लगता है कि उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा को हिन्दी बोलनी नहीं आती है। नव्या ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें हिन्दी आती है।

Image

Navya Nanda Amitabh Bachchan

Navya Nanda says she knows Hindi: बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। नव्या नवेली नंदा की खास बात यह है कि वो खुद का नाम कमाने की कोशिश कर रही हैं। लोग उन्हें इंटरनेट पर ट्रोल करते रहते हैं लेकिन फिर भी वो अपने कदम रुकने नहीं देती हैं। नव्या नवेली नंदा बच्चन खानदान से जुड़ी हैं लेकिन फिर भी लोगों को ऐसा लगता है कि उन्हें हिन्दी बोलनी नहीं आती है। नव्या नवेली नंदा ने इस बारे में बात करते हुए खुलासा किया है कि जब वो हिन्दी बोलती हैं तो लोग चौंक जाते हैं, जिस कारण उन्हें बुरा लगता है।

नव्या नवेली नंदा के अनुसार, "ये मुझे बहुत अजीब लगता है कि जब मैं हिन्दी बोलती हूं तो लोग चौंक जाते हैं। वो लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या मुझे हिन्दी आती है? ये बहुत ही बेसिक बात है कि आपको अपनी भाषा आनी चाहिए। मुझे समझ नहीं आथा है कि लोग क्यों चौंक जाते हैं जब उन्हें पता चलता है कि मुझे हिन्दी आती है।"

बताते चलें कि नव्या नवेली नंदा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस बात का खुलासा भी किया है कि उन्होंने काफी वक्त पहले अपना फैमिली बिजनेस जॉइन कर लिया था। नव्या नवेली नंदा फैमिली बिजनेस के साथ-साथ दूसरे बिजनेसेस में भी हाथ आजमाती रहती हैं। नव्या का नाम बीते दिनों एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ जुड़ा था। दोनों कई दफा एक साथ स्पॉट हुए थे, जिस कारण लोगों को लगा था कि ये डेट कर रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article