बॉलीवुड

Hardik Pandya संग तलाक के बाद अब सब भगवान भरोसे छोड़ चुकी हैं Natasa Stankovic, शेयर किया ऐसा पोस्ट

Hardik Pandya and Natasa Stankovic Divorce: एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक हार्दिक पांड्या संग तलाक के बाद से ही सुर्खियों में हैं। बीते दिन एक्ट्रेस से जुड़ी खबर वायरल हो रही थी कि उन्होंने चीटिंग और इमोशनल एब्यूज से जुड़ी पोस्ट लाइक की हैं, अब उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट ही शेयर कर दिया है।

Image

Natasa Stankovic and Hardik Pandya

Hardik Pandya and Natasa Stankovic Divorce: नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पंड्या ने एक दूसरे से तलाक ले लिया है। पिछले महीने एक ऑफिशियल पोस्ट के साथ दोनों ने अपने अलग होने की अनाउंसमेंट कर दी थी। तलाक के बाद से ही नताशा ने अपने बेटे अगस्त्या के साथ कई फोटोज को शेयर किया है। इन फोटोज पर हार्दिक पांड्या ने भी प्यार भरे कमेंट किए हैं। जिससे साफ हो गया है कि बेशक दोनों के रिश्ते में सब कुछ ठीक न हो फिर भी हार्दिक और नताशा एक साथ अपने बेटे की परवरिश करते रहेंगे। अभी तक हार्दिक और नताशा का रिश्ता एक बार फिर लाइमलाइट में बना हुआ है। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। यहां उसपर एक नजर डालते हैं।

सब भगवान भरोसे छोड़ चुकी हैं नताशा

नताशा ने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'जब तुम सब कुछ भगवान के आगे अर्पन कर देते हों तब तुम्हें एक नया नाम मिलता है। तुम वो नहीं हो जो तुम हुआ करते थे बल्कि वो हो जो भगवान तुम्हें चाहते हैं।' इससे पहले एक सोशल मीडिया यूजर ने Reddit पर जाकर नतासा स्टेनकोविक द्वारा लाइक किए गए पोस्ट के कई स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं।

नताशा ने जो रील्स लाइक की हैं वो टीचिंग और इमोशनल एब्यूज के बारे में हैं। इस वजह से फैंस यह भी दावा कर रहे हैं कि ऐसा हो सकता है कि हार्दिक ने नताशा पर चीट किया है, पर इसका कोई सबूत नहीं है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article