Abhishek Bachchan on Divorce Rumors with Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के तलाक की खबरों ने फैंस को इतने दिनों से सोचने पर मजबूर कर दिया है। बीते काफी समय से सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार बातें हो रही है। अंबानी परिवार की शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आई थीं, क्योंकि दोनों ने फंक्शन अलग अलग अटेंड किया था। अब तलाक की खबरें के काफी समय बाद अभिषेक बच्चन ने आखिरकार अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन संग तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया है। अभिषेक ने तलाक की खबरों पर अपनी सगाई की अंगूठी को फ्लॉन्ट किया है। वहीं एक बयान भी दिया है जो काफी वायरल हो रहा है। जिसके साथ सोशल मीडिया पर फैंस भी इस बारे में बात करने लगे हैं। यहां फैंस के रिएक्शन पर एक नजर डालते है।
ऐश्वर्या संग तलाक की खबरों पर क्या बोले अभिषेक?
अभिषेक बॉलीवुड यूके मीडिया से बातचीत में कई खुलासे किए थे। अभिषेक ने कहा, 'इस बारे में मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। इस मामले को काफी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है, दुख की बात है। मैं समझता हूं, आप ऐसा क्यों करते हैं। हम सेलिब्रिटी हैं, हमें इसे स्वीकार करना होगा' अभिषेक बच्चन ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में तलाक की खबरों को साफ खारिज कर दिया है।'
इसपर एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा, 'हम यही चाहते हैं अभिषेक.. अपनी शादी मत टूटने दो। ऐश्वर्या-अभिषेक की जोड़ी हमेशा साथ में बनी रहे।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'अभिषेक और ऐश्वर्या ने अब सभी का मुंह बंद कर दिया है।'
