बॉलीवुड

Drug Case में भारती सिंह और पति हर्ष की मुश्किलें बढ़ीं, एनसीबी ने कोर्ट में दाखिल की 200 पेज की चार्जशीट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 02:07 PM IST

Bharti Singh Drug Case: भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने कपल के खिलाफ 200 पेज की चार्जशीट दाखिल की है।

Image

Drug Case में भारती सिंह और पति हर्ष की मुश्किलें बढ़ीं, एनसीबी ने कोर्ट में दाखिल की 200 पेज की चार्जशीट

Bharti Singh Drug Case: जानी मानी कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोनों के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने कपल के खिलाफ 200 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के केस में Drugs का एंगल सामने आया था जिसके बाद एनसीबी ने कई पहलुओं की जांच की थी। इस दौरान ड्रग केस में कई स्टार्स के नाम सामने आए थे। दीपिका पादुकोण से लेकर सारा अली खान समेत कई स्टार्स से एनसीबी की पूछताछ भी हुई थी। इन्हीं में एक कॉमेडियन भारती सिंह भी थीं।

एनसीबी ने कपल के घर रेड भी की थी, जहां जांच एजेंसी को गांजा बरामद हुआ था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने नवंबर, 2020 में उपनगर अंधेरी में उनके घर से गांजा (भांग) जब्त करने के बाद गिरफ्तार किया था। दोनों पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 (बी) (ii) (ए) (छोटी मात्रा में दवाएं शामिल हैं) और 8 (सी) (दवाओं का कब्ज़ा) और 27 (दवाओं की खपत) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पूछताछ में कॉमेडियन ने ड्रग्स लेने की बात मान ली थी। फिलहाल दोनों जमानत पर बाहर हैं। सिक्योरिटी मनी जमा करने के बाद मजिस्ट्रेट कोर्ट की तरफ से भारती और हर्ष को जमानत मिल गई थी।

नई अपडेट के मुताबिक, दोनों के खिलाफ एनसीबी ने कोर्ट में 200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। एनसीबी का कहना है कि कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को सुने बिना ही भारती और उनके पति को जमानत दे दी गई थी। अब इस चार्जशीट के बाद भारती और उनके पति के लिए नई मुसीबत खड़ी हो गई है। एक बार फिर दोनों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक सकती है।

बता दें कि भारती और हर्ष ने कई रियलिटी शो होस्ट किए हैं। भारती ने 2017 में राइटर हर्ष लिंबचिया से शादी की थी। वे हर्ष से 7 साल बड़ी हैं। शादी के 5 साल बाद भारती सिंह बेटे की मां बनी हैं। इसी साल 3 अप्रैल को उन्होंने बेटे को जन्म दिया है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article