Nana Patekar Metoo Case Rejected: साल 2018 में मीटू मूवमेंट के दौरान बॉलीवुड के कई नामी सितारों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। इस लिस्ट में एक्टर नाना पाटेकर का नाम भी शामिल था। पॉपुलर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर 2008 में एक फिल्म के सेट पर उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस बीच एक नई खबर सामने आई है, जिसमें ये बताया गया है कि तनुश्री दत्ता को कोर्ट ने झटका दे दिया है। आइए नजर डालते हैं इस खबर पर....
तनुश्री दत्ता की याचिका खारिज
एक्टर नाना पाटेकर के खिलाफ मी टू मामले में तनुश्री दत्ता को मुंबई की एक कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए तनुश्री दत्ता की याचिका को खारिज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक तनुश्री दत्ता का ये कहना था कि नाना पाटेकर ने साल 2008 में आई फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक गाने के सीक्वेंस के सेट पर उनके साथ गलत व्यवहार किया था। तनुश्री ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि शूटिंग के दौरान नाना ने डांस स्टेप्स सिखाने के बहाने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। हालांकि अब इस मामले में नाना पाटेकर को राहत मिल गई है।
इन फिल्मो में तनुश्री दत्ता ने मचाया था धमाल
बताते चलें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। इस लिस्ट में आशिक बनाया आपने ,भागम भाग और ढोल जैसी मूवीज शामिल है। तनुश्री दत्ता ने अब फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है। तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मालूम हो कि तनुश्री दत्ता का अंदाज अब पहले से काफी बदल चुका है। एक समय था जब उनकी हर अदा पर लोग फिदा हो जाते हैं, लेकिन अब वो पहले जितनी ग्लैमरस नहीं लगती है।
