बॉलीवुड

समुंदर में मल्टीकलर बिकिनी पहनकर उतरी Mouni Roy, फिगर देख फैंस बोले 'सुपरहॉट'

Mouni Roy Bold Vacation Video: टीवी अदाकारा मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपना एक बोल्ड वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मल्टीकलर बिकिनी पहनकर समुंदर में वॉक करती दिखाई दे रही हैं। मौनी रॉय (Mouni Roy) का बोल्ड अवतार देखकर लोग उन्हें वॉटरबेबी बोल रहे हैं। मौनी रॉय का ये वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

Mouni Roy Bold Vacation Video

Mouni Roy Bold Vacation Video: टीवी अदाकारा मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपना एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो हॉट अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। मौनी रॉय इन दिनों वेकेशन पर हैं, जहां से उन्होंने अपना बिकिनी वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। मौनी रॉय इस वीडियो में मल्टीकलर बिकिनी पहनकर समुंदर में वॉक करती दिखाई दे रही हैं। मौनी रॉय (Mouni Roy) इस वीडियो में इतनी हॉट नजर आ रही हैं कि हर कोई उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहा है। फैंस ने मौनी रॉय का ये वीडियो देखकर उन्हें वॉटर बेबी का खिताब दिया है। लोग बोल रहे हैं कि उनके जैसी टीवी की कोई और हसीना नहीं है जो समुंदर में जलपरी की तरह वॉक करती नजर आए।

फैंस को पसंद आया मौनी रॉय का बोल्ड अवतार

अदाकारा मौनी रॉय (Mouni Roy Hot Video) का बोल्ड अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस लगातार मौनी रॉय की तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं और उनके हुस्न की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने मौनी रॉय की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'क्या बात है मौनी जी आप तो समुंदर में एकदम वॉटर बेबी लग रही हैं। आपकी अदाएं हमारे कलेजे पर छुरियां चला रही हैं।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'आप समुंदर में नागिन जैसी अदाएं दिखा रही हैं, मौनी जी... आपको देखकर हमारा दिल मचलने लगा है।'

जिंदगी को एन्जॉय करने में भरोसा रखती हैं मौनी रॉय

अदाकारा मौनी रॉय जिंदगी को एन्जॉय करने में भरोसा रखती हैं। वो समय मिलने पर वेकेशन पर निकल जाती हैं। अदाकारा की वेकेशन पिक्स और वीडियोज इंटरनेट पर जमकर वायरल होती हैं। वैसे आपको मौनी का बोल्ड अवतार कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article