Mission Raniganj Box Office Collection Day 8: साल 2023 में एक से बढ़ कर एक फिल्में रिलीज हो रही हैं साथ ही एक दूसरे को टक्कर देने में लगी हुई हैं। अब ऐसे में ओएमजी 2 के बाद अक्षय कुमार एक बार फिर बड़े परदे पर दस्तक दे चुके हैं। 6 अक्टूबर को मिशन रानीगंज सिनेमाघर में रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आई हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म ने आठवें दिन कितने करोड़ो की कमाई कर ली है।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर फिल्म मिशन रानीगंज (Mission Raniganj) को कल नेशनल सिनेमादर डे से काफी ज्यादा फायदा हुआ है, क्यूंकि इस दिन टिकट सिर्फ मात्र 99 रूपए में मिलती है। ऐसे में फिल्म का कल का कलेक्शन 5 करोड़ रूपए रहा, जो पिछली कमाई से काफी बेहतर है। अब फिल्म की कुल कमाई लगभग 23.25 करोड़ रूपए हो गई है। ऐसे में अब फिल्म वीकेंड पर कितनी कमाई कर पाएगी ये देखना दिलचस्प होगा। जानकरी के लिए बता दें की फिल्म का बजट कुल 120 करोड़ रूपए है।
इसी के साथ ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, साथ ही अक्षय कुमार जसवंत गिल का किरदार निभाते हुए नजर आएं हैं। फिल्म केसरी में परिणीति और अक्षय की जोड़ी देखने को मिली थी, जिसको सभी ने काफी ज्यादा पसंद किया था। लेकिन इस बार जोड़ी अपना जादू चलाने में नाकामयाब रही। अक्षय कुमार की लगातार फ्लॉप फिल्मों से फैंस उनसे काफी ज्यादा निराश हैं। लेकिन जल्द ही एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्मो से वापिस परदे पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे।
