बॉलीवुड

Mission Raniganj Box Office Collection Day 5: पांचवें दिन भी औंधे मुंह गिरी अक्षय की फिल्म, सिंगल डिजिट में हुई बॉक्स ऑफिस पर पस्त

Mission Raniganj Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'मिशन रानीगंज' रिलीज होते ही फ्लॉप हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म ने पांचवें दिन कितनी कमाई कर ली है।

Image

Mission Raniganj Box Office Collection Day 5

Mission Raniganj Box Office Collection Day 5: साल 2023 में एक से बढ़ कर एक फिल्में रिलीज हो रही हैं साथ ही एक दूसरे को टक्कर देने में लगी हुई हैं। अब ऐसे में ओएमजी 2 के बाद अक्षय कुमार एक बार फिर बड़े परदे पर दस्तक दे चुके हैं। 6 अक्टूबर को मिशन रानीगंज सिनेमाघर में रिलीज हो गई है। फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) भी नजर आई हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म ने पांचवें दिन कितने करोड़ो की कमाई कर ली है।

टीनू सुरेश देसाई डायरेक्टेड फिल्म 'मिशन रानीगंज' (Mission Raniganj) को ओपनिंग वाले दिन मुंह की खानी पड़ी थी। इसी के साथ एडवांस बुकिंग में भी फिल्म के हाल भी बुरे थे। मिशन रानीगंज के पांचवें दिन के कलेक्शन पर नजर मारे तो फिल्म ने 1.50 करोड़ कमाए हैं। इस कलेक्शन से मेकर्स के हाथ पाऊं फूल गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई जगह पर फिल्म की दर्शक ना मिलने के कारण शोज कैंसिल पर कर दिए जा रहे हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ने पहले दिन 2.8 करोड़ जो काफी निराशाजनक थी।

इसी के साथ फिल्म के टोटल कलेक्शन अब 15 करोड़ से ज्यादा का हो गया है। ये फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग के साथ रिलीज हुई थी, जिसका बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। इसी के साथ ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, साथ ही अक्षय कुमार जसवंत गिल का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और अक्षय की जोड़ी भी बड़े परदे पर कमाल नहीं कर पाई है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article