बॉलीवुड

Sunday Suspense: लोगों के दिलों में बस गया है 'मिर्ची बांग्ला' का ये ऑडियो ड्रामा शो, 16 साल से कर रहा है राज

Sunday Suspense: 'मिर्ची बांग्ला' का पॉपुलर ऑडियो ड्रामा शो संडे सस्पेंस को लोग काफी प्यार दे रहे हैं। संडे सस्पेंस को शुरू हुए पूरे 16 साल हो गए और आज ये बंगाल का सबसे प्यारा ऑडियो शो बन चुका है। इस प्लेटफॉर्म पर मिस्ट्री, क्राइम और हॉरर समेत हर तरह की कहानियां मौजूद है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- sunday suspense

Sunday Suspense: हाल ही में संडे सस्पेंस ने अपना नया एपिसोड 'रॉबिन हूड' रिलीज किया था। ये अब तक का सबसे बड़ा, सबसे बोल्ड और सबसे शानदार प्रोडक्शन बन गया है। ढेर सारे कलाकार, कमाल का साउंड डिजाइन, खास बनाए गए गाने और फिल्म जैसा अंदाज, टीम इसे ऑडियो पर शोले बुला रही है। संडे सस्पेंस को शुरू हुए पूरे 16 साल हो गए और आज ये बंगाल का सबसे प्यारा ऑडियो शो बन चुका है। हर रविवार शाम को 670 से ज्यादा कहानियां सुनाकर ये लाखों लोगों का वीकेंड स्पेशल है। इस प्लेटफॉर्म पर आपको मिस्ट्री, क्राइम, हॉरर से लेकर रवींद्रनाथ टैगोर, शेक्सपियर तक हर कहानियां मिलती है।

संडे सस्पेंस ने मचाया धमाल

संडे सस्पेंस यूट्यूब और गाना पर धमाल मचा रहा है। यूट्यूब पर इसे 107 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। ये आंकड़े खुद बता रहे हैं कि संडे सस्पेंस अब सिर्फ रेडियो शो नहीं, एक पूरा कल्चर बन गया है। बीते 1 साल में मिर्ची बांग्ला को भी लोगों ने काफी प्यार दिया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि मिर्ची बांग्ला ने कमाल कर दिया है। गोल्पो गोल्डमाइन (Golpo Goldmine) मिर्ची बांग्ला द्वारा प्रस्तुत एक लोकप्रिय बंगाली ऑडियो स्टोरी पॉडकास्ट है, जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया। टाइम्स ऑफ पुराण में महाभारत के 62 एपिसोड्स, भगवान कृष्ण की कथा, मां दुर्गा और मां काली की कहानियां ये सब कुछ नई पीढ़ी को भी पसंद आ रही हैं।

फ्राइडे क्लासिक्स का भी अच्छा खासा बज बना हुआ है। फ्राइडे क्लासिक्स में टैगोर से शेक्सपियर तक की कहानियां बंगाली में आ रही हैं। बता दें सभी की नजरें 'रॉबिन हूड' पर टिकी हुई है। बंगाल के सुपरस्टार प्रसेनजीत चटर्जी पहली बार संडे सस्पेंस में डेब्यू कर रहे हैं। गौरव चक्रवर्ती रॉबिन हूड बने हैं, सुरंगना बंद्योपाध्याय मेरियन बनी हैं। इस बारे में प्रसेनजीत चटर्जी ने कहा, 'डबिंग में साथी एक्टर दिखते हैं, यहां सब कल्पना करना पड़ा ये बिल्कुल नया अनुभव।' सस्पेंस अब सिर्फ कहानी नहीं, बंगाल की भावना बन गया है। हर रविवार शाम को लाखों लोग इंतजार करते हैं कि अगली कहानी क्या आएगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article