बॉलीवुड

Mika Singh -Akanksha Puri Breakup: मीका सिंह ने बताया आखिर क्यों नहीं की आकांक्षा से शादी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 18, 2023, 04:52 PM IST

Mika Singh -Akanksha Puri Breakup: आकांक्षा पुरी और मीका सिंह का ब्रेकअप हो गया है। इस बात का खुलासा सिंगर ने किया है। सिंगर ने बताया कि आखिर क्यों शो के बाद उन्होंने आकांक्षा से शादी नहीं की। पिछले साल सिंगर ने अपने स्वयंवर में आकांक्षा को अपनी लाइफ पार्टनर के रूप में चुना था।

Image

Mika Singh and Akanksha Puri (credit Pic: instagram)

Mika Singh -Akanksha Puri Breakup: आंकाक्षा पुरी अक्सर अपनी लवलाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने शो 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' में एंट्री लेकर फैंस को हैरान कर दिया था। शो से पहले मीका और आकांक्षा एक- दूसरे को जानते थे। शो के दौरान आकांक्षा और मीका की नजदीकियां बढ़ी। मीका ने पत्नी के रूप में आकांक्षा को चुना था। शो खत्म होने के बाद दोनों के ना ही डेटिंग और ना ही शादी की कोई खबर सामने आई।

मीका ने अब इस बारे में चुप्पी तोड़ी है। सिंगर ने कहा, मैंने मीका दी वोटी करना का फैसला इसलिए किया क्योंकि मैं सच में शादी करना चाहता था। मेरे परिवार और दोस्तों ने मुझ पर प्रेशर बनाया था कि शादी कर लो उम्र निकल जाएगी। वो शो स्क्रिप्टेड नहीं था। आकांक्षा को अपने साथी के रूप में चुनने के बाद मुझे पता चला कि हम दोनों एक- दूसरे के लिए नहीं बने हैं।

मीका और आकांक्षा का हुआ ब्रेकअप

मीका ने बताया कि मैं सिंगर हूं। मुझे कॉन्सर्ट की वजह से हमेशा अलग- अलग शहरों में रहना पड़ता है। वहीं, आकांक्षा एक एक्ट्रेस हैं उसे अपने प्रोजेक्ट्स की वजह से एक जगह पर लंबे समय तक रुकना पड़ता है। ऐसे में हम दोनों को एक- दूसरे के साथ वक्त बिताने का समय नहीं मिलता है। ऐसे में हमने एक- दूसरे का दोस्त बने रहने का फैसला किया। हम दोनों ने अपने रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाया। मैं समझ गया हूं कि शादी जल्दबाजी का समय नहीं है। हर चीज का सही समय होता है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article