बॉलीवुड

Metro In Dino को मिली नई रिलीज डेट, सारा अली खान संग रोमांस फरमाते दिखेंगे आदित्य रॉय कपूर

Metro In Dino Release Date: डायरेक्टर अनुराग बसु (Anurag Basu) की नई फिल्म मेट्रो इन दिनों रिलीज के लिए काफी दिनों से अटकी पड़ी है। मेट्रो इन दिनों की शूटिंग काफी वक्त पहले खत्म हो गई थी लेकिन मेकर्स इसकी रिलीद डेट फाइनल नहीं कर पा रहे थे। हालांकि अब मेकर्स ने मेट्रो इन दिनों की रिलीज डेट फाइनल कर दी है और इसे 4 जुलाई को रिलीज करने का फैसला लिया है।

Image

Metro In Dino

Metro In Dino Release Date: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर अनुराग बसु ने साल 2007 में लाइफ इन दिनों नाम की एक खूबसूरत फिल्म बनाई थी, जिसमें धर्मेंद, शिल्पा शेट्टी, इरफान खान, कंगना रनौत, केके मेनन और कोंकणा सेन शर्मा जैसे स्टार्स शामिल थे। इस फिल्म में अनुराग बसु ने मेट्रो में रहने वाले लोगों और उनकी जिंदगी को दर्शाया था, जिसे दर्शक आज भी याद करते हैं। अनुराग बसु पिछले कई महीनों से इसके सीक्वल मेट्रो इन दिनों पर काम कर रहे थे, जिसमें सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, अली फजल, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार दिखाई देंगे। अनुराग ने काफी वक्त पहले मेट्रो इन दिनों की शूटिंग पूरी कर ली थी लेकिन फिर भी इसे रिलीज डेट नहीं मिल पा रही थी, जिस कारण फैंस परेशान और निराश थे। फैंस की निराशा देखकर मेकर्स ने फाइनली मेट्रो इन दिनों की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही मेट्रो इन दिनों का पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा है कि अनुराग बसु की ये मूवी 4 मई के दिन रिलीज होगी। तरण आदर्श ने पोस्ट में लिखा है, 'अनुराग बसु और भूषण कुमार की मेट्रो इन दिनों को नई रिलीज डेट मिल गई है। ये फिल्म अब 4 मई 2025 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म सारा अली खान से लेकर अनुपम खेर जैसे कलाकार दिखाई देंगे।'

क्यों नहीं मिल पा रही थी मेट्रो इन दिनों को रिलीज

बॉलीवुड इनसाइडर्स की मानें तो मेट्रो इन दिनों को रिलीज डेट मिलने में परेशानी इसलिए हो रही थी क्योंकि ये एक कंटेंट बेस्ड मूवी है। इस तरह की फिल्में ओटीटी पर ज्यादा चलती हैं। मेकर्स इस बात को लेकर कन्फ्यूज थे कि वो इसे ओटीटी पर रिलीज करें या फिर सिनेमा पर। मेकर्स ने अब इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला लिया है, जिसके लिए उन्होंने 4 मई की डेट चुनी है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article