बॉलीवुड

Met Gala 2025 में पहली बार होगी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की एंट्री, फैशन सेंस से पलट देंगे शोबिज की दुनिया

Shah Rukh Khan To Make Debut In Met Gala 2025: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने सिनेमा की दुनिया में तो जबरदस्त तबाही मचाई ही है। वहीं अब वह फैशन की दुनिया में भी धाक जमाने के लिए तैयार हैं। दरअसल, शाहरुख खान जल्द ही 'मेट गाला 2025' में डेब्यू करने वाले हैं।

Image

मेट गाला 2025 में नजर आएंगे शाहरुख खान

Shah Rukh Khan To Make Debut In Met Gala 2025: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों और अंदाज से सिनेमा जगत में जबरदस्त पहचान बनाई है। शाहरुख खान जल्द ही मूवी 'किंग' में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी। लेकिन हाल ही में शाहरुख खान अपनी मूवी की वजह से नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इस साल मेट गाला 2025 में धमाकेदार एंट्री करते नजर आएंगे। बॉलीवुड के किंग खान मेट गाला में डेब्यू करेंगे और फैशन इवेंट में अपने अंदाज से धूम मचाते हुए नजर आएंगे।

बताया जा रहा है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यासाची के आउटफिट को पहनकर मेटगाला 2025 की शोभा बढ़ाते नजर आएंगे। इंस्टाग्राम एकाउंट डाइट सब्या के मुताबिक, सब्यासाची लेबल के 25 साल पूरे होने की खुशी में शाहरुख खान उनके आउटफिट के साथ मेटगाला 2025 का हिस्सा बनेंगे। शाहरुख खान से जुड़ी पोस्ट शेयर करते हुए डाइट सब्या ने लिखा, "हम डाइट सब्या इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि शाहरुख खान भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार मई 2025 में मेट गाला में डेब्यू करने वाले हैं। वह सब्यासाची आउटफिट पहन इवेंट में कदम रखेंगे।"

डाइट सब्या की इस पोस्ट को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मैनेजर पूजा ददलानी ने भी लाइक किया है, जिसके बाद से उनके इवेंट का हिस्सा बनने की अटकलें और तेज हो गई हैं। बता दें कि बॉलीवुड के कई स्टार्स मेटगाला का हिस्सा बन चुके हैं। इस लिस्ट में आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक का नाम शामिल है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article