बॉलीवुड

सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' से डर के भागी 'मेरे रहो', अब इस महीने में रिलीज होगी आमिर खान के लाडले की फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 4, 2026, 10:09 AM IST

Mere Raho New Release Date: एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) की रिलीज डेट की वजह से जुनैद खान (Junaid Khan) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) की रोमांटिक फिल्म मेरे रहो (Mere Raho) की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। तो चलिए जानते है कि...

Image

Image Source: IMDb

Mere Raho New Release Date: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म बैटल ऑफ गलवान का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसके साथ फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया गया था। सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान की रिलीज डेट सामने आने के बाद से बी-टाउन में हलचल मच गई है। एक के बाद एक फिल्मों की रिलीज डेट बदली जा रही है। पहले आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म अल्फा (Alpha) को आगे बढ़ाया गया अब इस लिस्ट में एक और फिल्म का नाम शामिल हो गया है।

आगे बढ़ी 'मेरे रहो' की रिलीज डेट

सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान की रिलीज डेट की वजह से जुनैद खान (Junaid Khan) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) की रोमांटिक फिल्म मेरे रहो (Mere Raho) की डेट शिफ्ट हो गई है। बॉलीवुड हंगामा रिपोर्ट के मुताबिक 'हाल तक मेकर्स ने ‘मेरे रहो’ की रिलीज डेट 24 अप्रैल फिक्स की थी। उन्हें लगा कि यह फिल्म के लिए सही समय होगा। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म को जुलाई 2026 तक टाल दिया जाएगा। जुलाई में ‘मेरे रहो’ जैसी फिल्म के लिए ज्यादा जगह मिलेगी। इसे दर्शकों का दोबारा देखना, लंबा चलना और स्क्रीन्स पर सही जगह चाहिए। गर्मियों का समय फिल्म को अच्छे से चलने देगा, बिना त्योहारों और छुट्टियों की भीड़-भाड़ के। प्रोड्यूसर आमिर खान प्रोडक्शंस रिलीज डेट को लेकर चुपचाप काम कर रहे हैं। फिल्म 24 अप्रैल को आए या नहीं, ये पक्का नहीं है। लेकिन जुलाई की खबर आने के बाद कई लोग सोच रहे हैं कि क्या फिल्म को ‘बैटल ऑफ गलवान’ की वजह से टाला जा रहा है। सलमान खान की यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है। वहीं 1 मई को ‘राजा शिवाजी’ और ‘द डेविल वेयर्स प्राडा 2’ आ रही हैं। इसलिए मेकर्स ने सोचा होगा कि कम भीड़ वाले समय में फिल्म लाना बेहतर होगा।'

क्या है फिल्म की स्टोरी

फिल्म मेरे रहो आमिर खान (Aamir Khan) प्रोडक्शन की मूवी है। इसमें जुनैद खान और साई पल्लवी अहम रोल में हैं। ये फिल्म अलग बैकग्राउंड के लोगों की लव स्टोरी है, इमोशंस और म्यूजिक पर फोकस। फिल्म मेरे रहो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article