बॉलीवुड

मनोज बाजपेयी की Joram की असफलता ने डायरेक्टर को बनाया पाई-पाई का मोहताज, साईकिल खरीदने की भी नहीं रही हैसियत

Manoj Bajpayee Joram Failure Makes Devashish Makhija Bankrupt: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मनोज बाजपेयी की फिल्म 'जोरम' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल रही। इसकी असफलता ने डायरेक्टर को भी पाई-पाई का मोहताज बना दिया है। ऐसे में डायरेक्टर देवाशीष मखीजा को घर का किराया चुकाने में भी परेशानी हो रही है।

Image

देवाशीष मखीजा पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

Manoj Bajpayee Joram Failure Makes Devashish Makhija Bankrupt: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मनोज बाजपेयी ने यूं तो अपनी एक्टिंग से झंडे गाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वह अपनी एक्टिंग के कारण नेशनल अवॉर्ड के भी हकदार रह चुके हैं। लेकिन उनकी फिल्म 'जोरम' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। मनोज बाजपेयी की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढंग की कमाई तक नहीं कर पाई। इतना ही नहीं, 'जोरम' की असफलता ने इसके डायरेक्टर देवाशीष मखीजा (Devashish Makhija) को भी पाई-पाई का मोहताज बना दिया है। ऐसे में उन्हें घर का किराया तक भरने में परेशानी हो रही है।

देवाशीष मखीजा (Devashish Makhija) ने इस बात का खुलासा बॉलीवुड हंगामा को दिये इंटरव्यू में किया है। देवाशीष मखीजा ने बताया कि वह करीब दो दशक से फिल्म इंडस्ट्री में हैं, लेकिन आज तक एक भी मूवी से लाभ नहीं कमा पाए हैं। वहीं 'जोरम' की असफलता ने उन्हें बैंक्रप्ट ही कर दिया है। देवाशीष मखीजा ने इस सिलसिले में आगे कहा, "मेरी उम्र 40 वर्ष से ज्यादा हो गई है और अब मैं एक साइकिल खरीद सकता। मैंने अपनी एक भी मूवी से पैसे नहीं कमाए हैं। मुझे किराया भरने में भी परेशानी हो रही है। क्योंकि 'जोरम' में जो पैसे लगाए थे वो वापिस नहीं आए हैं और अब मैं बैंक्रप्ट हो चुका हूं।"

देवाशीष मखीजा (Devashish Makhija) यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए आगे कहा, "मैंने पिछले पांच महीने से किराया नहीं भरा है। मैं अभी मकानमालिक के आगे हाथ-पैर जोड़ रहा हूं कि यार मुझे घर से मत निकालो। अगर आप अपनी कला को प्राथमिकता देते हो तो आपको इसका अंजाम भी भुगतना पड़ता है।" बता दें कि देवाशीष मखीजा के साथ पहली बार ऐसा नहीं हुआ है। उन्होंने अपनी डेब्यू मूवी पर भी 1 करोड़ रुपये लगाए थे, लेकिन बदले में उन्हें केवल 15 लाख ही मिले।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article