Priyanka Chopra Spot For Store Launch In White Dress: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। उन्होंने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक की राह भी बखूबी तय की है। प्रियंका चोपड़ा बीती रात ही भारत आई हैं। उनके साथ-साथ उनकी बेटी मालती मैरी भी भारत आई है। वहीं हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को एक स्टोर लॉन्च के दौरान स्पॉट किया गया, जहां वह बेहद सिजलिंग लुक अपनाकर पहुंचीं। प्रियंका चोपड़ा की इससे जुड़ी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन फोटोज पर-
प्रियंका चोपड़ा स्टोर लॉन्च पर व्हाइट ब्लाउज और सैटिन प्लाजो पहनकर पहुंचीं, जिसमें उनका लुक देखने लायक रहा।
प्रियंका चोपड़ा अपने ग्लैमरस फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं, अपनी कातिलाना अदाओं से सबको हैरान कर देती हैं। इन तस्वीरों में भी उनकी अदाएं तारीफ के लायक रहीं।
प्रियंका चोपड़ा का फैशन सेंस हमेशा ही तारीफ के लायक रहा है। वहीं इस आउटफिट में उनके ब्लाउज ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं, जो कि पूरा मोतियों से बना था।
प्रियंका चोपड़ा ने स्टोर लॉन्च के दौरान भारतीय संस्कार भी दिखाए। उन्होंने पैपराजियों को हाथ जोड़कर नमस्कार किया। भले ही एक्ट्रेस विदेश में रहती हैं, लेकिन देशी बातें उनके अंदर कूट-कूटकर भरी हैं।
प्रियंका चोपड़ा के भारत आने की बात से ही लोगों की खुशी अलग स्तर पर थी। वहीं इस लुक में प्रियंका चोपड़ा बेहद प्यारी लगीं, जिससे फैंस उनपर खूब प्यार लुटाते नजर आए।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की बहन और एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने 12 मार्च को शादी रचाई थी, जिसमें उनका पूरा परिवार शामिल हुआ। लेकिन एक्ट्रेस नहीं आईं। वहीं अब शादी के तीन दिन बाद वह स्टोर लॉन्च पर पहुंची हैं।
प्रियंका चोपड़ा को लेकर कहा जा रहा है कि वह कल्पना चावला की बायोपिक में नजर आएंगी। हालांकि इस बात पर अभी तक मेकर्स की ओर से आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।