बॉलीवुड

FWICE द्वारा रणवीर सिंह को बैन किए जाने पर Manoj Bajpayee ने किया रिएक्ट, बोलें 'यह मामला जल्द ही...'

Manoj Bajpayee on Ranveer Singh Controversy: हाल ही में फिल्म 'गवर्नर' के ट्रेलर लॉन्च पर मनोज बाजपेयी ने रणवीर सिंह को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जल्द चीजें सुधर जाएंगी।

Image

रणवीर सिंह के विवाद पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी (Pic Credit: Instagram)

Manoj Bajpayee on Ranveer Singh Controversy: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दोनों 'डॉन 3' को लेकर चल रहे विवाद के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने रणवीर सिंह के खिलाफ 'असहयोग' का निर्देश जारी किया था। इस खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हलचल पैदा कर दी हैं। इस मामले में तूल तब पकड़ा, जब प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने 'डॉन 3' की शूटिंग और प्री-प्रोडक्शन से हुए 45 करोड़ रुपये के नुकसान पर मुआवजे की मांग की। हाल ही में फिल्म 'गवर्नर' के ट्रेलर लॉन्च पर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने रणवीर सिंह और 'डॉन 3' को लेकर चले विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है। (इसे भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: मोहनलाल स्टारर में आई 16% की गिरावट, इतना हुआ कलेक्शन)

मनोज बाजपेयी ने रणवीर सिंह के विवाद पर दी प्रतिक्रिया

मंगलवार को 'गवर्नर' के ट्रेलर लॉन्च पर मनोज बाजपेयी से जब FWICE द्वारा रणवीर सिंह को बैन किए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'इंडस्ट्री के लोगों को इस बारे में केवल सोशल मीडिया के माध्यम से ही पता चला है। हमारे पास इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है लेकिन एक सहकर्मी और साथी होने के नाते हम उम्मीद करते हैं कि यह मामला जल्द ही सुलझ जाएगा।' वहीं दूसरी ओर मनोज बाजपेयी इन दिनों 'गवर्नर' की रिलीज की तैयारी में जुटे हैं, जो 1991 में भारत के आर्थिक संकट पर आधारित एक फिल्म है। इस मूवी के ट्रेलर को भी लोगों ने काफी पसंद किया है। (इसे भी पढ़ें: विवाद के चलते रातोंरात फिल्मों से बाहर हुए ये सेलेब्स, रणवीर सिंह ने भी छोड़ी 'डॉन 3')

Farhan Akhtar

Farhan Akhtar

जानिए क्या है 'डॉन 3' से जुड़ा विवाद?

रणवीर सिंह द्वारा फिल्म 'डॉन 3' के बाहर होने के बाद यह विवाद शुरू हुआ था। यह मूवी एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई जा रही थी। रणवीर सिंह की कमिटमेंट के बाद 'डॉन 3' के प्री-प्रोडक्शन पर पहले ही लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके थे। इस मूवी के बार होने से प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी को तगड़ा नुकसान हो रहा था और उन्होंने फिल्म संस्थाओं से संपर्क करना सही समझा। इसके बाद बाद FWICE ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए रणवीर सिंह के खिलाफ 'नॉन-कोऑपरेशन' का निर्देश जारी कर दिया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि रणवीर सिंह को FWICE द्वारा कई बार पेश होने के लिए कहा था लेकिन वो हुए नहीं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article