बॉलीवुड

Maniesh Paul पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्टर की मां का हुआ निधन

Maniesh Paul Mother Death: एक्टर मनीष पॉल की मां का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस दुखद खबर से मनीष और उनका परिवार सदमे में है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Image

मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़ (pic credit-instagram)

Maniesh Paul Mother Death: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर और होस्ट मनीष पॉल (Maniesh Paul) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां उर्मिल पॉल (Urmil Paul ) का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है, जिससे उनके परिवार और करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई है। मां के निधन की खबर सामने आते ही मनीष पॉल के फैंस भी भावुक हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हर कोई मनीष और उनके परिवार को इस मुश्किल समय में हिम्मत देने की बात कह रहा है। मां के जाने से मनीष पॉल को गहरा सदमा लगा है और उनके चाहने वाले उनके दुख में शामिल नजर आ रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Golmaal 5 में हुई Priyamani की एंट्री, निभाएंगी निगेटिव रोल)

मनीषा पॉल को लगा झटका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनीष पॉल की मां पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। हालांकि, उनकी बीमारी को लेकर परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। मां के निधन से मनीष पॉल को गहरा सदमा पहुंचा है, क्योंकि वह उनके बेहद करीब थे। इसका अंदाजा उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स से भी लगाया जा सकता है। मनीष अक्सर अपनी मां के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते थे। कई इंटरव्यू में भी उन्होंने अपनी मां के साथ खास रिश्ते का जिक्र किया था।

Maniesh Paul Mother Death

मनीष पॉल की मां का हुआ निधन (pic credit-instagram)

मनीष पॉल का करियर

बताते चलें कि मनीष पॉल ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत स्टार वन के शो 'घोस्ट बना दोस्त' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखायेंगी' जैसे सीरियल्स में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। इसके बाद मनीष ने कई रियलिटी शोज में बतौर होस्ट किया। इसके अलावा मनीष पॉल ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article