Malaika Arora Birthday Inside Photos-Video: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म थामा (Thamma) को लेकर खबरों में बनी हुई है। इस फिल्म में मलाइका अरोड़ा का धमाकेदार डांस लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इन सब के बीच 23 अक्टूबर को मलाइका अरोड़ा ने अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर मलाइका अरोड़ा को फैंस से लेकर स्टार्स तक विश करते हुए नजर आए। अब मलाइका अरोड़ा ने अपने बर्थडे पार्टी की इनसाइड फोटोज और वीडियो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गई। तो चलिए जानते हैं मलाइका अरोड़ा ने बर्थडे की फोटोज और वीडियो से सोशल मीडिया पर क्या धमाल मचाया है।
मलाइका अरोड़ा ने दिखाई पार्टी की झलक
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह मलाइका अरोड़ा की नई इंस्टाग्राम पोस्ट है। मलाइका अरोड़ा ने अपने 52वें जन्मदिन तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट की है। इन वीडियो और फोटोज में मलाइका अरोड़ा अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ जमकर पार्टी करती नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा इस वायरल हो रही पोस्ट में पिंक कलर की ड्रेस पहने नजर आईं। मलाइका अरोड़ा अपने इस पार्टी लुक में बेहद हसी लगी। मलाइका अरोड़ा के नए लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। मलाइका अरोड़ा की इस पार्टी में उनके लाडले अरहान खान (Arhaan Khan) और बहन अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) भी साथ नजर आईं। मलाइका अरोड़ा ने ये तस्वीरें और वीडियो अपनी इंस्टग्राम स्टोरी पर शेयर की है। मलाइका अरोड़ा की इन तस्वीरों और वीडियो पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं।
'थामा' में नजर आए ये सितारे
आदित्य सारपोतदार (Aditya Sarpotdar) के डायरेक्शन में बनी फिल्म थामा में मलाइका अरोड़ा के साथ आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और परेश रावल (Paresh Rawal) भी अहम रोल में है। मलाइका अरोड़ा ने फिल्म थामा के गाने पॉइजन बेबी पर धमाकेदार डांस किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। मलाइका अरोड़ा की बर्थडे पार्टी फोटोज और वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
