बॉलीवुड

Arhaan Khan के पॉडकास्ट लॉन्च में मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान और शूरा खान एक साथ आए नजर, लोग बोले- 'ये कैसे हो गया..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 30, 2024, 04:09 PM IST

Malaika Arora, Arbaaz Khan, Shura Khan at Arhaan Khan Podcast Launch: सलमान खान के भतीजे अरहान खान ने अपना खुद का पॉडकास्ट शो लॉन्च कर दिया है, इस लॉन्च इवेंट में काफी कुछ नया देखने को मिला है, एक तरफ अरहान के पिता अरबाज खान और मां मलाइका अरोड़ा लॉन्च इवेंट में पहुंचे हैं वहीं शूरा खान भी नजर आ रही हैं।

Image

Malaika Arora, Arbaaz Khan and Shura Khan at Arhaan Khan Podcast Launch

Malaika Arora, Arbaaz Khan, Shura Khan at Arhaan Khan Podcast Launch: सलमान खान के भतीजे अरहान खान ने अपना खुद का पॉडकास्ट शो लॉन्च कर दिया है, इस लॉन्च इवेंट में काफी कुछ नया देखने को मिला है, एक तरफ अरहान के पिता अरबाज खान और मां मलाइका अरोड़ा लॉन्च इवेंट में पहुंचे हैं वहीं शूरा खान भी नजर आ रही हैं। कुछ समय पहले ही अरबाज खान ने शूरा के साथ दूसरी शादी की है। वहीं मलाइका अरोड़ा उनकी एक्स वाइफ हैं। अभी तक शूरा, अरबाज और मलाइका इससे पहले एक साथ नजर नहीं आए थे। हालांकि अरहान खान के पॉडकास्ट लॉन्च इवेंट के लिए तीनों का इस तरह साथ में देखना लोगों के लिए काफी अजीब एक्सपीरियंस है। इन तस्वीरों को देख लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर शूरा, मलाइका और अरबाज की ये तस्वीरे चर्चा का केंद्र बन गई हैं। आइए इनपर एक नजर डालते हैं।

अरबाज, मलाइका और शूरा एक साथ आए नजर

अरहान के नए पॉडकास्ट, 'डंब बिरयानी' ने पिछले हफ्ते अपने ट्रेलर को रिलीज किया था, जिसमें उनके सभी सेलिब्रिटी परिवार के सदस्यों का कैमियो भी शामिल था। अरबाज ने पॉडकास्ट का टीज़र शेयर किया और लिखा, '3 सबसे अच्छे दोस्त। 1 पिछली गर्मियों में इससे पहले कि वे हमेशा के लिए बड़े हो जाएं। मिलिए इस गर्मी की सबसे छोटी ब्लॉकबस्टर, डंब बिरयानी से। @devraianii, @iamarhaanखान और @4rushverma के साथ 6-भाग की सीमित पॉडकास्ट सीरीज जल्द ही YouTube पर आ रही है। हम लगभग यहाँ हैं, क्या आप आ रहे हैं?' इस बीच अब उनके इस पॉडकास्ट लॉन्च में पिता अरबाज खान, मां मलाइका अरोड़ा और शूरा खान भी नजर आई हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article