बॉलीवुड

ब्रेकअप की खबरों पर Malaika Arora-Arjun Kapoor ने की सबकी बोलती बंद, लंच डेट पर एक साथ हुए स्पॉट

Malaika Arora-Arjun Kapoor : लंच डेट पर एक साथ नजर आकर, अब अपने चाहने वालों को क्लीयर करते हुए मलाइका-अर्जुन ने बता दिया है कि हम अभी भी एक दूसरे से उतना ही प्यार करते हैं।

Image

Malaika arora-Arjun Kapoor lunch date

Malaika Arora-Arjun Kapoor : बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से के मलाइका अरोड़ा( Malaika Arora) और अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों की लव लाइफ को लेकर काफी रूमर्स फैले हुए थे। ये बात इतनी ज्यादा फैल गई थी कि स्टार्स को खुद इन बातों पर बयान देना पड़ा। स्टार्स ने चुप्पी तोड़ते हुए बता दिया था कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है लेकिन उनके फैंस शायद अभी भी ये मानने के लिए तैयार नहीं थे कि इनके बीच सब कुछ सही चल रहा है। अब अपने चाहने वालों को क्लीयर करते हुए मलाइका-अर्जुन ने बता दिया है कि हम अभी भी एक दूसरे से उतना ही प्यार करते हैं।

आज दोपहर रविवार को मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ मुंबई स्थित बांद्रा में एक रेस्त्रां के बाहर स्पॉट हुए। दोनों एक दूसरे की बाहों में बाहें डाले नजर आए जिससे यह साफ हो गया है कि कपल अभी भी एक दूसरे के साथ हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मलाइका ने सफेद रंग की मिनी ड्रेस पहनी है तो वहीं अर्जुन ब्लैक टी शर्ट और ब्लैक जींस में बेहद स्मार्ट लग रहे हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा की अरबाज खान से तलाक लेने के बाद अर्जुन कपूर के साथ नजदीकियां बढ़ी थी। दोनों लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस को भी इनकी जोड़ी खूब पसंद आती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article