Maidaan Twitter Review: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर में से एक अजय देवगन की फिल्म मैदान आज 11 अप्रैल को बड़े परदे पर रिलीज हो गई है। फिल्म का क्रेज फैंस के बीच सिर चढ़कर बोल रहा है और इसका सबूत थियेटर में लगी लंबी लाइन है। सिर्फ यही नहीं फिल्म आज अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां संग रिलीज हुई हो। ऐसे में आज सभी फैंस और दर्शक फिल्म मैदान देखने गए हैं ऐसे में सोशल मीडिया पर अपने रिव्यू दे रहे हैं, जो बेहतरीन हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढिए लोगों द्वारा दिए गए फिल्म मैदान के रिव्यू।
अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म मैदान (Maidaan) कहानी यह भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच सैयद अब्दुल रहीम से प्रेरित है। इस फिल्म में भारतीय फुटबॉल का साल 1952 से 1962 तक का गोल्डन पीरियड दिखाया गया है। ऐसे में फिल्म को देखने के बाद एक यूजर ने रिव्यू देते हुए लिखा की बॉलीवुड के नए परफेक्शनिस्ट अजय देवगन ने ऐसा क्लाइमेक्स दिखाया जिसकी किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की थी। फुटबॉल के खेल को बहुत ही यथार्थवादी ढंग से दिखाया गया है और संवाद रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है की अगर आब रियल में सिनेमा लवर हैं तो मैदान फिल्म देखना ना भूलें।
अब तक फिल्म को सभी क्रिटिक और जनता से काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं, कई मीडिया साइट ने फिल्म को पाँच में से 4 स्टार भी दिए हैं। इसी के साथ फिल्म में अजय के अलावा प्रियामणी, बोमन ईरानी और गजराज राव जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। अब देखना दिलसचप होगा की फिल्म पहले दिन कितनी कमाई करेगी।
