बॉलीवुड

ठंडे बस्ते में चली गईं मधुबाला की बायोपिक!! इस अड़चन के चलते लिखी-की-लिखी रह गई स्क्रिप्ट

मधुबाला (Madhubala) की बायोपिक इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। फैंस बेस्रबी से इस बायोपिक का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में रिपोर्ट के अनुसार बजट के चलते इस बायोपिक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब टीम इस बायोपिक के लिए नए सिरे से प्लान बना रही है।

Image

Madhubala's biopic

मधुबाला (Madhubala) हिंदी सिनेमा का एक ऐसा नाम, जिनकी खूबसूरती देख फैंस की निगाहें उनसे नहीं हटती थी। एक्ट्रेस ने अपने जमाने में कई हिट फिल्में दी है। मधुबाला ने 9 साल की छोटी सी उम्र में अपना करियर की शुरू की थी। आज भी लोग मधुबाला की पुराने फिल्में देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हाल ही में रिपोर्ट के अनुसार मधुबाला की आने वाली बायोपिक अब ठंडे बस्ते में चले गई है।

मधुबाला की जिंदगी का सफर भले ही छोड़ा था, लेकिन सिनेमा जगत में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी है और बड़ी छाप छोड़ी है। एक मीडिया पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म को शुरू में 80-100 करोड़ रुपये के बजट के साथ एक भव्य पीरियड ड्रामा के रूप में बनाने का प्लान बनाया गया था, लेकिन पीरियड सेट, प्रोडक्शन डिजाइन की बड़ी लागत ने फिल्म की चिंताएं पैदा कर दी है।

नहीं बैठ पाया गणित

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार पीरियड डिटेलिंग, वेशभूषा और सेट डिजाइन ने बजट को इस हद तक बढ़ा दिया था कि रिकवरी का गणित नहीं जुड़ पाया। टीम अब एक ऐसा प्लान बना रही है जो समझौता किए बिना मधुबाला की भव्यता के साथ न्याय करें।" इस प्रोजेक्ट को फाइनेंशियली मजबूत बनाने के लिए नए सिरे से प्लानिंग कर रही है। इस फिल्म का निर्माण सोनी पिक्चर्स द्वारा ब्रूइंग थॉट्स और मधुबाला पिक्चर्स के सहयोग से किया जा रहा है।

इन फिल्मों से मिली मधुबाला को पहचान

मधुबाला बचपन से ही दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। जिससे जंग लड़ते हुए 36 की साल की उम्र में 23 फरवरी, 1969 में उनका निधन हो गया। मधुबाला मुगल-ए-आजम , चलती का नाम गाड़ी और मिस्टर एंड मिसेज '55 जैसी क्लासिक फिल्मों के लिए जानी जाती है। मधुबाला की बहन मधुर ब्रिज भूषण और अरविंद कुमार मालवीय भी को-प्रोड्यूसर हैं। मधुर ने पहले बताया था कि ये फिल्म उनकी बहन के लिए उनका सपना है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article