बॉलीवुड

Maddock's 20-Year Bash: अफेयर की अफवाहों के बीच एक ही छत के नीचे दिखे अभिषेक बच्चन-निम्रत कौर, वीडियो हुआ वायरल

Abhishek Bachchan-Nimrat Kaur At Event: बीते कुछ महीनों से अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और निम्रत कौर के अफेयर की अफवाहें उड़ रही थीं। इन अफवाहों के बीच अभिषेक-निम्रत को एक साथ एक ही इवेंट में और एक ही छत के नीचे देखा गया। वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

Abhishek Bachchan-Nimrat Kaur

Abhishek Bachchan-Nimrat Kaur At Event: बीती रात दिनेश विजान के प्रोडक्शन्स हाउस मैडॉक फिल्म्स को 20 साल हो गए हैं। इस दौरान दिनेश विजान ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए शानदार पार्टी का आयोजन किया। हैरानी की बात यह रही कि इस इवेंट में अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर एक ही छत के नीचे दिखाई दिए। दोनों के स्टाइलिश लुक ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। कुछ महीनों पहले अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और निम्रत कौर (Nimrat Kaur) के अफेयर की खबरें सामने आई थीं। अब ऐसे में दोनों को एक ही छत के नीचे देखकर फैन्स भी हैरान रह गए हैं।

अभिषेक बच्चन इस इवेंट में ब्लैक बॉम्बर जैकेट के साथ लूज ब्लैक ट्राउजर कैरी करते नजर आए। वहीं दूसरी ओर निम्रत कौर मोनोक्रोम ऑफ-शोल्डर आउटफिट में दिखाई दीं। दोनों स्टार्स का लुक इंटरनेट पर फैन्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। अभिषेक-निम्रत के अलावा इस पार्टी में सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, राजकुमार राव, कृति सेनॉन, राधिका मदान, रश्मिका मंदाना और श्रद्धा कपूर सहित कई सेलेब्स ने शिरकत की।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन को आने वाले दिनों में शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में देखा जाएगा। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन को एकदम नए अवतार में देखा जाएगा। फिल्म में सुहाना खान लीड रोल में हैं और इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद द्वारा किया जाएगा। निम्रत कौर को आखिरी बार अक्षय कुमार की मूवी 'स्काई फाॅर्स' में देखा गया है। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में असफल रही है। इस मूवी में सारा अली खान भी लीड रोल में नजर आई थीं। इस मूवी के गाने आज भी लोगों को पसंद आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article