Sanjay Leela Bhansali's
पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज होगी 'लव एंड वॉर'
इस समय जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म 'लव एंड वॉर' को पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। रणबीर कपूर और विक्की कौशल की बीती फिल्मों की कमाई देने के बाद मेकर्स ने यह फैसला कर लिया है। बॉलीवुड के लिए मेकर्स अब नई-नई बाउंड्री सेट कर रहे हैं। नार्थ से लेकर साउथ सहित सभी मार्किट को मेकर्स टारगेट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। बता दें यह फिल्म साल 2026 में 20 मार्च के दिन रिलीज होगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'छावा' में देखा गया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से जयादा का कलेक्शन करने में सफल रही है। फिल्म में विक्की कौशल के साथ अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए। वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर को भी ब्लॉकबस्टर मूवी 'एनिमल' में देखा गया था। आलिया भट्ट की आखिरी मूवी 'जिगरा' थी।
