बॉलीवुड

Exclusive: मार्च 2026 में ही रिलीज होगी रणबीर-आलिया-विक्की की लव एंड वॉर, मेकर्स दिन-रात कर रहे हैं काम

Love & War Release Date Update: बॉलीवुड के गलियारों से कुछ देर पहले ही ऐसी खबरें सामने आई हैं कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की नई फिल्म लव एंंड वॉर (Love and War) की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है लेकिन ये केवल अफवाह है। फिल्म से जुड़े सूत्र ने जूम टीवी के साथ बात करते हुए इस खबर की सच्चाई बयां कर दी है।

Image

संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'लव एंड वॉर' के लिए विक्की कौशल को फाइनल किया है। इस मूवी में विक्की कौशल के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी।

Love & War Release Date Update: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की रोमांटिक फिल्म लव एंड वॉर को लेकर कुछ देर पहले ही ये खबर सामने आई है कि इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया जा सकता है क्योंकि संजय लीला भंसाली जनवरी 2026 में इसका एक अहम वॉर सीक्वेंस शूट करेंगे, जिसके बाद मार्च 2026 में इसे रिलीज करना मुश्किल हो जाएगा। संजय फरवरी की शुरुआत तक इसकी शूटिंग खत्म करेंगे और फिर पोस्ट प्रोडक्शन में जुट जाएंगे। संजय एक महीने के अंदर लव एंड वॉर का पोस्ट प्रोडक्शन नहीं निपटा पाएंगे, जिस कारण मूवी की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जाएगी।

जब टाइम्स नाउ नवभारत ने लव एंड वॉर से जुड़े एक सूत्र से इस बारे में बात की तो उसने बताया कि संजय लीला भंसाली शेड्यूल के हिसाब से ही शूटिंग कर रहे हैं और मेकर्स तय समय पर ही इसे रिलीज करेंगे। सूत्र ने जूम टीवी को बताया है, 'लव एंड वॉर की शूटिंग लगातार चल रही है। फिल्म की शूटिंग में देरी नहीं हो रही है, जिससे साफ है कि इसकी रिलीज में कोई बदलाव नहीं होगा। मीडिया में जो भी खबरें आ रही हैं, उनका कोई आधार नहीं है। खबरों में लव एंड वॉर की रिलीज डेट को लेकर आ रही खबर अफवाह मात्र है।'

संजय लीला भंसाली लव एंड वॉर से पहले कुछ पीरियड ड्रामा बनाने की सोच रहे थे लेकिन कोई भी निर्माता उन पीरियड ड्रामा मूवीज के लिए पैसा देने को तैयार नहीं था, जिसके बाद उन्होंने रणबीर, आलिया और विक्की के साथ लव एंड वॉर बनाने का प्लान बनाया। बताया जा रहा है कि रणबीर, आलिया और विक्की लव एंड वॉर के लिए मिनिमम फीस लेंगे और जब मूवी रिलीज होगी तब इसके मुनाफे में से कुछ प्रतिशत लेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article