बॉलीवुड

Love And War: रणबीर कपूर-विक्की कौशल के साथ शूटिंग करने पहुंची आलिया भट्ट, दिया फर्स्ट शॉट

Alia starts shooting Love And War: डायरेक्टर संजय दत्त इन दिनों अपनी नई फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल जैसे कलाकार हैं। ये दोनों एक्टर पिछले कुछ दिनों से लव एंड वॉर की शूटिंग कर रहे हैं। ताजा खबरों के अनुसार आलिया भट्ट ने भी 20 नवम्बर से लव एंड वॉर की शूटिंग शुरू कर दी है।

Image

Love and War

Alia starts shooting Love And War: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने अपनी नई फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग शुरू कर दी है। संजय लीला भंसाली 7 नवम्बर से मुंबई में रणबीर कपूर के साथ शूटिंग कर रहे थे, जिन्हें विक्की कौशल ने 15 नवम्बर से ज्वाइन किया। लगभग 2 हफ्ते की शूटिंग के बाद अदाकारा आलिया भट्ट ने भी फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग शुरू कर दी है। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल फिल्म लव एंड वॉर में मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को जानकारी दी है, 'आलिया भट्ट ने 19 नवम्बर से लव एंड वॉर की शूटिंग शुरू कर दी है। आलिया ने लव एंड वॉर के लिए पहला शॉट सोलो दिया है। आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर और दोस्त विक्की कौशल के साथ इस महीने के अंत से शूटिंग शुरू करेंगी। आलिया भट्ट ने लव एंड वॉर के लिए काफी लम्बा वक्त देने का फैसला लिया है और इन दिनों में वो कोई दूसरी फिल्म शूट नहीं करेंगी।'

संजय लीला भंसाली ने लव एंड वॉर की शूटिंग कई महीनों तक करने का फैसला किया है। वो फिल्मों को कई-कई महीनों तक शूट करने के लिए जाने जाते हैं। लव एंड वॉर की शूटिंग नवम्बर 2025 से शुरू हुई है, जिसे अक्टूबर 2025 तक खत्म करने का प्लान है। लगभग एक साल चलने वाली लव एंड वॉर को ईद 2026 पर रिलीज करने का प्लान है।

अगर रणबीर कपूर की बात की जाए तो वो फिल्म लव एंड वॉर के साथ-साथ रामायण की शूटिंग भी करेंगे। ये दोनों ही फिल्में मेगा बजट मूवीज हैं, जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एनिमल के बाद से ही रणबीर कपूर की डिमांड दर्शकों के बीच बढ़ गई है, जिस कारण बड़े-बड़े मेकर्स उनके साथ हाथ मिला रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article