Lara Dutta Father Wing Commander L.K Dutta Dies: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस लारा दत्ता और उनके परिवार पर मुसीबतें आ गई हैं। लारा दत्ता के पिता और विंग कमांडर एलके दत्ता का निधन हो गया है। लारा दत्ता (Lara Dutta) के पिता ललित कुमार दत्ता का अंतिम संस्कार मुंबई में हुआ। एक्ट्रेस अपने पति महेश भूपति के साथ पिता ललित कुमार दत्ता के अंतिम दर्शन करने पहुंचीं। इससे जुड़ा लारा दत्ता का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस के चेहरे पर मायूसी नजर आई। बता दें कि लारा दत्ता ने इसी महीने अपने पिता ललित कुमार दत्ता का जन्मदिन मनाया था। उन्होंने एक लंबा-चौड़ा नोट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
एक्ट्रेस लारा दत्ता (Lara Dutta) से जुड़े वीडियो में दिखाया गया कि उनके पिता के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए लाया गया है। लारा दत्ता के साथ-साथ उनके पति महेश भूपति भी नजर आए। लारा दत्ता का वीडियो देथ उनके फैंस भी मायूस नजर आए और उन्होंने एक्ट्रेस के पिता की आत्मा को शांति मिलने की कामना की। बता दें कि लारा दत्ता के पिता सालों पहले लंग ट्यूमर का भी शिकार हो चुके हैं। हालांकि इस बीमारी को एक्ट्रेस के पिता ने मात दे दी थी।
लारा दत्ता (Lara Dutta) ने कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने पिता के जन्मदिन और मिस यूनिवर्स के खिताब को 25 साल पूरे होने पर नोट लिखा थाष लारा दत्ता ने पोस्ट में लिखा था, "पिछला दिन मेरे लिए भावनाओं के उतार-चढ़ाव से भरा था। 12 मई, मेरी जिंदगी का खास दिन। न केवल मेरे पिता का जन्मदिन, लेकिन वो दिन भी जब मैंने 25 साल पहले मिस युनिवर्स का खिताब जीता था। वक्त बहुत तेजी से आगे बढ़ता है। बीता हुए दिन का जश्न मेरे पूजा के साथ मनाया, ये जानते हुए कि जिंदगी कितनी तेजी से बदलती है।"
