Preity Zinta Joins Lahore 1947 starcast: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों गदर 2 की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। बीते साल रिलीज हुई सनी देओल की गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया और जमकर कमाई की। गदर 2 सफल होने के बाद सनी देओल ने कुछ फिल्में साइन की हैं, जो जल्द ही दर्शकों के सामने होगी। इन फिल्मों में से एक है राजकुमार संतोषी की लाहौर 1947 (Lahore 1947), जिसको आमिर खान अपने बैनर तले बनाएंगे। इन दिनों लाहौर 1947 पर लगातार काम चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल (Sunny Deol) की लाहौर 1947 से बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा प्रीति जिंटा (Preity Zinta) कमबैक करेंगी। मेकर्स ने प्रीति जिंटा को लाहौर 1947 के लिए साइन किया है।
Lahore 1947 से कमबैक करेंगी प्रीति जिंटा
इंडिया टुडे में छपी एक खबर के अनुसार, प्रति जिंटा ने सनी देओल की अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 के लिए बीते दिनों लुक टेस्ट दिया है। मेकर्स ने उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई, जिसके बाद उन्होंने लुक टेस्ट देने का फैसला किया। अगर सबकुछ ठीक रहता है तो प्रीति जिंटा जल्द ही सनी देओल के अपोजिट फिल्म लाहौर 1947 में दिखाई देंगी।
गदर 2 की सक्सेस पार्टी के दौरान आमिर-सनी में हुई थी बात
कुछ दिनों पहले सनी देओल कॉफी विद करण पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने बताया कि आमिर ने गदर 2 की सक्सेस पार्टी के दौरान उनसे कहा कि वो गदर 2 स्टार से मिलना चाहते थे। अगले दिन सनी देओल और आमिर खान मिले, जिसके बाद दोनों ने लाहौर 1947 का आइडिया डिस्कस किया। सनी देओल को लाहौर 1947 की कहानी पसंद आई, जिसके बाद उन्होंने इसे करने के लिए हामी भर दी। लाहौर 1947 से राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी पर्दे पर वापसी करेगी। 90 के दशक में इस जोड़ी ने कई सारी हिट फिल्में दी थीं।
