Is Krystle D’Souza part of Durandhar 2: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शक इसके दूसरे पार्ट को देखने के लिए बेताब हैं। खास बात यह है कि रणवीर सिंह स्टारर को लेकर दर्शकों के अंदर, जो उत्सुकता है वो साफ तौर पर देखी जा सकती है। ऐसे में अब रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के रिलीज होने से पहले एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने 'धुरंधर पार्ट 2' में अपनी भूमिका को लेकर बढ़ती अटकलों पर खुलकर बात की है। तो चलिए जानते हैं क्या क्रिस्टल इस मूवी में नजर आएंगी या नहीं?
'धुरंधर 2' का हिस्सा होने पर क्रिस्टल डिसूजा ने तोड़ी चुप्पी
फिल्मीज्ञान से बात करते हुए क्रिस्टल डिसूजा ने 'धुरंधर पार्ट 2' का हिस्सा होने की अफवाहों को क्लियर कर दिया है। एक्ट्रेस ने कहा, 'फिलहाल धुरंधर वापस थिएटर में है। मैंने तो थिएटर में हूं अभी। तो तो हमें पता है लेकिन मैं दूसरे पार्ट का हिस्सा नहीं हूं। मगर मैं इस मूवी को जरूर देखने जाउंगी।' इस बातचीत के साथ क्रिस्टल ने यह साफ कर दिया है कि 'धुरंधर 2' में नजर नहीं आएंगी। बताते चलें 'धुरंधर' में क्रिस्टल ने आयशा खान के साथ मिलकर एक डांस नंबर किया था, जो लोगों को काफी पसंद भी आया। (इसे भी पढ़ें: इंडियन सिनेमा की इन 3 फिल्मों के सामने घुटने टेक देगी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2', बन सकती है चौथी बेस्ट ओपनर)
आदित्य धर ने फिल्म 'धुरंधर 2' का निर्देशन किया है। इस मूवी में रणवीर सिंह को अब जसकिरत सिंह रंगी के रोल में देखा जाएगा। फिल्म में उनकी जर्नी को बड़े परदे पर दिखाया जाएगा कि कैसे वो हमजा अली मजारी बनते हैं। फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी को अहम रोल में देखा जाएगा। 'धुरंधर: द रिवेंज' में पहले से कहीं रोमांचक और विस्फोटक होने वाली है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सहित पांच भाषाओं में रिलीज होगी और इसका रनटाइम 235 मिनट है।
