Biggest Indian Openers: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' वैसे तो दुनिया भर में 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है लेकिन मेकर्स ने एक दिन यानी 18 मार्च को फिल्म का पेड प्रीव्यू रखा है। मेकर्स को लग रहा था कि पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे को कमाई को जोड़ने के बाद 'धुरंधर 2' इंडियन सिनेमा की बेस्ट ओपनर बनकर सामने आएगी। हालांकि मेकर्स का यह सपना टूटता नजर आ रहा है। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' 200 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने के बाद भी 'पुष्पा 2' और 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पा रही है। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
सुकुमार के निर्देशन में बनी अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था। इस मूवी ने दुनिया भर में ओपनिंग डे पर 275.20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस मूवी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 223 करोड़ रुपये कमाए थे। यह इंडियन की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
प्रभास और राणा दग्गुबाती की फिल्म 'बाहुबली - द कन्क्लूजन' ने रिलीज के दिन दुनिया भर में 217 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया था। यह मूवी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह दुनिया भर में पहले दिन 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार सकती है।
प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण 'कल्कि 2898 एडी' को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। यह मूवी ओपनिंग डे पर दुनिया भर में 177.70 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही थी।
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' इस लिस्ट में अंतिम स्थान पर है। इस मूवी ने पहले दिन 159 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।