बॉलीवुड

लग्जरी लाइफ को कृति सेनन ने छोड़ा पीछे, उठाया ऐसा कदम की हर कोई हुआ हैरान

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 22, 2023, 02:36 PM IST

Kriti Sanon travels economy class watch video: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन को हाल ही में इकोनॉमी क्लास में यात्रा करते हुए देखा गया। अब एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है।

Image

kriti sanon

Kriti Sanon watch video: बॉलीवुड स्टार्स लग्जरी लाइफ जीने के लिए जाने जाते हैं। फैंसी घरों से लेकर महंगे मेकअप तक - उनके पास हर चीज बेहद एक्सपेनसिव मिलती है। खासतौर पर वो ट्रैवल भी स्टाइल में करते हैं। आमतौर पर बॉलीवुड स्टार्स बिजनेस क्लास में ट्रैवल करना पसंद करते हैं लेकिन कई बार सेलेब्स को इकोनॉमी क्लास में भी देखा गया है। अब इस लिस्ट में नया नाम कृति सेनन का भी जुड़ गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन को हाल ही में इकोनॉमी क्लास में यात्रा करते हुए देखा गया। अपनी इस हरकत से कृति सेनन ने सभी का ध्यान खींच लिया है।

इकॉनोमी क्लास ट्रैवल कर कृति ने जीता दिल

अब कृति सेनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है। इसके लिए उनको काफी प्रशंसा भी मिल रही है। इस वीडियो में कृति सेनन को एक बच्चे के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। वह नन्हे को फ्लाइंग किस दे रही हैं और खुशी-खुशी बच्चे को एंटरटेन कर रही हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही कई लोग कृति सेनन की तारीफ करने में लग गए हैं।

कृति के वीडियो पर एक ने कमेंट करते हुए लिखा- 'कुछ नहीं बस एक बच्चा दूसरे बच्चे के साथ खेल रहा है।' कई लोगों ने उन्हें 'सबसे स्वीट पर्सन' कह रहे हैं। साथ ही कुछ लोगों ने उनके इकॉनोमी क्लास में यात्रा करते हुए देखे जाने पर हैरानी जताई है तो कुछ इसे 'पीआर नौटंकी' बता रहे हैं। कथित तौर पर, कृति सेनन एक कार्यक्रम के लिए इंदौर जा रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने सफेद कलर की बॉडी-हगिंग रफल ड्रेस पहनी थी।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article