बॉलीवुड

प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी के जबड़े से इस हसीना ने छीनी DON-3, रणवीर संग बड़े पर्दे पर लगाएगी आग

DON-3: कियारा आडवाणी हाल ही में डॉन 3 से बाहर हो गई हैं। अब फैंस इस बात पर बहस कर रहे हैं कि रणवीर सिंह की इस फिल्म के लिए कौन सी एक्ट्रेस बेस्ट चॉइस है। आइए जानते हैं कि वो कौन सी दो एक्ट्रेस हैं जो इस रेस में शामिल हो रही है।

Image

DON-3

DON-3: डॉन 3 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेस्बी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड एक्टर के रोल में नजर आने वाली हैं। वहीं लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी बनने वाली थी, लेकिन प्रेगनेंसी के कारण उन्होंने फिल्म में रोल करने के लिए अपने पैर पीछे खींच लिए है। वहीं अब ऐसी रिपोर्ट आ रही है कि बॉलीवुड की एक हसीना ने कियारा आडवाणी की जगह ले ली है। आइए जानते हैं कौन है वो एक्ट्रेस जिन्होंने कियारा आडवाणी को रिप्लस किया है।

कियारा आडवाणी जल्द ही मां बनने वाली है। कियारा आडवाणी ने हाल ही में अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की है। वहीं प्रेगनेंसी की घोषणा के बाद कियारा आडवाणी खुद 'डॉन 3' से खुद बाहर निकल गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृति सनोन अब डॉन 3 में लीड एक्ट्रेस की दौड़ में शामिल हो गई है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनके नाम को लेकर अफवाहें काफी ज्यादा तेज है। वहीं सोशल मीडिया में 'मुंज्या', 'वेदा' और 'महाराज' एक्ट्रेस शरवरी वाघ का नाम भी जोरों से सामने आ रहा है।

रणवीर सिंह बने नए डॉन

फरहान अख्तर की पहली दो डॉन फिल्मों में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे। जब रणवीर सिंह को नया डॉन घोषित किया गया, तो नेटिज़न्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। कुछ लोगों का बोलना था कि शाहरुख खान के बिना डॉन कैसे बन सकती है, वही नए डॉन के रूप में कुछ लोगों ने रणवीर को काफी पसंद किया था। अब देखना होगा कि मेकर्स लीड एक्ट्रेस के रोल के लिए किसे कास्ट करते हैं। वैसे फैंस इस फिल्म का बेस्बी से इंतजार कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article