बॉलीवुड

बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग रोमांटिक वेकेशन मनाकर लौटी कृतिस सेनॉन, कैमरा देखते ही झुकाया सिर

Kriti Sanon spotted at Mumbai Airport: बॉलीवुड अदाकारा कृति सेनन (Kriti Sanon) पिछले दिनों बॉयफ्रेंड करण बहिया (Karan Bahia) के साथ रोमांटिक वेकेशन पर थीं, जहां से सामने आई फोटोज फैंस के बीच काफी वायरल हुई हैं। कृति सेनन रोमांटिक वेकेशन से लौट आई हैं और कुछ देर पहले ही मीडिया ने उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है।

Image

Kriti Sanon Karan Bahia

Kriti Sanon spotted at Mumbai Airport: बॉलीवुड अदाकारा कृति सेनॉन ने कुछ वक्त पहले तेरे इश्क में शुरू की थी, जिसकी शूटिंग में वो लगातार बिजी थीं। फिल्म तेरे इश्क में की शूटिंग से ब्रेक लेने के लिए कृति सेनॉन लंदन वेकेशन मनाने के लिए पहुंची थीं, जहां से उन्होंने कई सारी फोटोज शेयर की हैं। कृति सेनॉन की तस्वीरें देखने के बाद फैंस ये बोल रहे हैं कि वो लंदन में बॉयफ्रेंड करण बहिया के साथ छुट्टियां मनाने के लिए पहुंची थीं। करण बहिया ने सोशल मीडिया पर उसी लोकेशन से तस्वीरें शेयर की हैं, जहां से कृति ने शेयर की हैं।

बॉयफेंड करण बहिया के साथ वेकेशन मनाने के बाद कृति सेनॉन मुंबई लौट आई हैं। कुछ देर पहले ही मीडिया के कैमरों ने कृति सेनॉन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है। जब कृति एयरपोर्ट से बाहर आ रही थीं तब कैमरों ने उनकी जमकर फोटोज खींची। कृति ने मीडिया के कैमरे देखने के बाद चेहरा नीचे कर लिया। फैंस उनकी वायरल हो रही वीडियो देखने के बाद बोल रहे हैं कि कृति मीडिया के कैमरे देखने के बाद थोड़ा सा शरमा रही हैं।

एक फैन ने वीडियो के नीचे कमेंट में लिखा है, 'देखो कृति बॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मनाकर लौट आई हैं। उनकी चोरी पकड़ी गई है, जिस कारण उन्होंने अपना चेहरा नीचे कर लिया है।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'बॉयफ्रेंड से मिलने के बाद कृति के चेहरे का ग्लो देखने वाला है।' जब कृति सेनॉन एयरपोर्ट से बाहर आ रही थीं तब उन्होंने ब्राउन रंग का वी-नेक स्वेटर पहना हुआ था, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।

अगर कृति सेनॉन के फिल्मी करियर की बात करें तो कृति सेनॉन जल्द ही धनुष के साथ तेरे इश्क में दिखाई देंगी, जिसे आनंद एल राय बना रहे हैं। इसके साथ-साथ कृति सेनॉन के हाथ में कॉकटेल 2 भी है, जिसमें शाहिद और रश्मिका नजर आएंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article