Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: कृति सेनन (Kriti Sanon) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स दिया था। फिल्म में शाहिद और कृति की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया था। दर्शक इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बसेब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के सीक्वल को लेकर कृति ने चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने फिल्म को लेकर अपडेट शेयर किया है।
एक्ट्रेस से पूछा गया कि आप शाहिद के साथ तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के सीक्वल में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, अभी फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है। हम दोनों चाहते हैं इस फिल्म पर जल्द काम शुरू हो।
कृति ने शाहिद संग काम करने पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि उसके साथ नेचुरल केमिस्ट्री है। कुछ भी फोर्स नहीं करना पड़ता है। एक्ट्रेस ने बताया कि शाहिद के साथ आपको ज्यादा सोचना नहीं पड़ता है। फिल्म में शाहिद रोबोट इंजीनियर की भूमिका निभाई है जिसे सिफरा नाम की रोबोट से प्यार हो जाता है। वो उससे शादी करना चाहता है और अपने परिवार से मिलवाता है। इस दौरान काफी हंगामा होता है। फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म की कहानी दर्शकों के लिए काफी नई थी। अब फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
